फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dilip Kumar Spokesperson Faisal Farooqui thanks fans on Dilip Sahab Demise

श्रद्धांजलि: 'साहब के लिए आपकी मोहब्बत महसूस हुई', निधन के 10 दिन बाद दिलीप कुमार के प्रवक्ता ने फैंस का जताया आभार

Fri, 16 Jul 2021 05:56 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 16 Jul 2021 05:56 PM IST
सार

  • बीती 7 जुलाई की सुबह को दिलीप कुमार का निधन हो गया था।
  • तमाम फिल्मी सितारों के साथ साथ फैंस ने भी दिलीप साहब को अपने अपने स्तर पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
  •  अब साहब के प्रवक्ता फैसल फारूकी ने सभी का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Dilip Kumar Spokesperson Faisal Farooqui thanks fans on Dilip Sahab Demise
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूसुफ खान उर्फ दिलीप कुमार का 7 जुलाई की सुबह निधन हो गया था। दिलीप कुमार के निधन पर बॉलीवुड स्टार्स के साथ साथ देश की नामचीन हस्तियों ने भी दुख जाहिर किया था। प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे जैसे तमाम राजनेताओं ने सायरा बानो को ढांढस बंधाया और दिलीप साहब के गुजर जाने पर शोक प्रकट किया था। तमाम फिल्मी सितारों के साथ साथ फैंस ने भी दिलीप साहब को अपने अपने स्तर पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। अब साहब के प्रवक्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन


दरअसल, फैसल फारूकी ने दिलीप साहब के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो साझा की है और फैंस का आभार व्यक्त किया है। फैसल फारूकी ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, 'इस वीडियो के माध्यम से मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। बीते दिनों में आप सभी लोगों के दिलीप साहब तमाम संदेश, प्रार्थनाएं और सांत्वनाएं मिलीं जिसका मैं व्यक्तिगत तौर पर सम्मान करता हूं। हमें लाखों संदेश मिले फेसबुक पर, ट्विटर पर, इंस्टाग्राम पर, न्यूज आर्टिकल्स के माध्यम से, सभी जगह साहब के लिए आपकी अत्यंत मोहब्बत महसूस हुई।'

विज्ञापन

Dilip Kumar Spokesperson Faisal Farooqui thanks fans on Dilip Sahab Demise
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

फैसल फारूकी आगे कहते हैं, 'मैं आप लोगों का शुक्रगुजार हूं कि आप लोगों ने दिल खोलकर हमारे गम में अपना गम को शरीक करके साहब के लिए, साहब के एहसास के लिए, अपने दिल का हाल हम तक पहुंचाया।'
 

Dilip Kumar Spokesperson Faisal Farooqui thanks fans on Dilip Sahab Demise
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि जिस तरह का अभिनय दिलीप कुमार करते थे वो लाखों-करोड़ों की प्रेरणा थे। उनका अभिनय, उनकी मोहब्बत, उनकी सफलता सब कुछ एक सीख देती थी जो उनके साथ काम करने वालों और सिर्फ उन्हें देखने वालों ने भी समझा था। हिंदी सिनेमा में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। दिलीप कुमार को पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। अब तमाम फिल्मी सितारों ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की भी मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed