{"_id":"5714a5f44f1c1bb35a10fbd3","slug":"dilip-kumar-recovering-well-discharged-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलीप कुमार की हालत में सुधार, मंगलवार को होगी अस्पताल से छुट्टी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलीप कुमार की हालत में सुधार, मंगलवार को होगी अस्पताल से छुट्टी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 18 Apr 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
महान अभिनेता दिलीप कुमार की सेहत को लेकर अब कोई खतरा नहीं है। अभिनेता की सेहत में सुधार हो रहा है और मंगलवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। दिलीप कुमार को 15 अप्रैल की रात को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद डॉक्टरों ने 72 घंटे उनके लिए अहम बताए थे। इस वजह से उनकी तबीयत को लेकर प्रशंसक बेचैन थे। दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से किए ट्वीट में भी उनकी सेहत में सुधार के बारे में कहा गया है।
विज्ञापन
By God's grace feeling brighter and better.
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) April 18, 2016
दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से किए गए टवीट में दुआओं के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया भी अदा किया गया है।
Thank you all for your prayers, love and affection. pic.twitter.com/z3290IaBCh
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) April 18, 2016