फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dilip Kumar Health Update: Saira Banu Talks to Paps Outside Hospital

हेल्थ अपडेट: दिलीप कुमार को आईसीयू से मिलेगी छुट्टी, सायरा बानो ने कहा- साहेब ठीक हैं

Mon, 05 Jul 2021 08:47 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 05 Jul 2021 08:47 AM IST
सार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार इन दिनों मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। 98 वर्षीय अभिनेता को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में मंगलवार को भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Dilip Kumar Health Update: Saira Banu Talks to Paps Outside Hospital
दिलीप कुमार - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार इन दिनों मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। 98 वर्षीय अभिनेता को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में मंगलवार को भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी अभिनेत्री सायरा बानो को रविवार को अस्पताल के बाहर देखा गया। उन्होंने पैपराजी को इकट्ठा होते देख यह आश्वासन दिया कि सब कुछ ठीक है। उन्होंने अपना हाथ हिलाते हुए कई बाद पैपराजी से कहा कि साहेब ठीक हैं।

विज्ञापन


दिग्गज अभिनेता को सोमवार को आईसीयू वार्ड से निकाल दिया जाएगा। खबरों की मानें तो दिलीप कुमार का इलाज हिंदुजा अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर और नितिन गोखले कर रहे हैं। ऐसे में नितिन गोखले ने रविवार को बताया है कि दिलीप कुमार को सोमवार को आईसीयू वार्ड से निकाल दिया जाएगा। उनकी तबीयत पहले से बेहतर है।
विज्ञापन


इससे पहले सायरा बानो ने रविवार को उनके हेल्थ के बारे में एक अपडेट जारी किया था। उन्होंने बताया कि, 'दिलीप साहब अभी भी हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में हैं। उनका स्वास्थ्य स्थिर है, हालांकि वे अभी भी आईसीयू में डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में हैं। उन्हें यहां से चुस्त और तंदुरुस्त होकर डिस्चार्ज होने के लिए लोगों के दुआओं की जरूरत है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेजेडी किंग’ कहलाने वाले दिलीप कुमार ने 1944 में ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से अपने करियर शुरुआत की थी और अपने पांच दशक लंबे करियर में ‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’, ‘राम और श्याम’ जैसी हिट फिल्में दीं। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे।


दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान में हुआ था और उनका पहला नाम यूसुफ खान था। बाद में उन्हें पर्दे पर दिलीप कुमार के नाम से शोहरत मिली। एक्टर ने अपना नाम एक प्रोड्यूसर के कहने पर बदला था, जिसके बाद उन्हें स्क्रीन पर दिलीप कुमार के नाम से लोग जानने लगे। दिलीप कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है और दर्शकों का मनोरंजन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed