फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dilip Kumar Admitted In Hinduja Hospital For Routine Checkup

सेहत: दिलीप कुमार रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती, पिछले महीने हुई थी सांस संबंधित समस्या

Wed, 30 Jun 2021 10:42 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 30 Jun 2021 10:42 AM IST
सार

  • दिलीप कुमार को रुटीन चेकअप के लिए कराया गया भर्ती।
  • पिछले महीने भी दिलीप साहब को हिंदुजा अस्पताल में किया गया था भर्ती।
  • अभिनेता को हुई थी सांस संबंधित समस्या।

विज्ञापन
Dilip Kumar Admitted In Hinduja Hospital For Routine Checkup
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के खार इलाके में स्थित पीडी हिंदुजा अस्पताल में रुटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया है। कुछ ही दिनों पहले 98 वर्षीय एक्टर को छाती में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायतों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी जानकारी उनके करीबी फैमिली फ्रेंड फैसल फारुकी ने दी थी। 

विज्ञापन


दिलीप साहब के इलाज के दौरान उन्हें आईसीयू वॉर्ड में रखा गया था। अभिनेता को लेकर जानकारी आई थी कि वो वेंटीलेटर पर नहीं हैं और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। दिलीप कुमार बीते काफी समय से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं और इसके चलते अक्सर उन्हें अस्पताल भी जाना पड़ता है। 

विज्ञापन

Dilip Kumar Admitted In Hinduja Hospital For Routine Checkup
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

11 जून को दिलीप साहब को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। दिलीप कुमार को छुट्टी मिलने पर उनकी पत्नी सायरा बानो ने कहा है कि हम बहुत खुश हैं, उनके फेफड़ों से तरल पदार्थ निकाल दिया गया है। वह अब घर जा रहे हैं। उनके (दिलीप कुमार) लिए प्रार्थना करने के लिए हम सभी समर्थकों का शुक्रिया अदा करते हैं।'

विज्ञापन

Dilip Kumar Admitted In Hinduja Hospital For Routine Checkup
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप कुमार का उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो खास ख्याल रखती हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को भी उनके बारे में जानकारी देती रहती हैं। सायरा बानो दिलीप साहब को प्यार से 'कोहिनूर' कहकर बुलाती हैं।

दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान में हुआ था और उनका पहला नाम यूसुफ खान था। बाद में उन्हें पर्दे पर दिलीप कुमार के नाम से शोहरत मिली। एक्टर ने अपना नाम एक प्रोड्यूसर के कहने पर बदला था, जिसके बाद उन्हें स्क्रीन पर दिलीप कुमार के नाम से लोग जानने लगे। दिलीप कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है और दर्शकों का मनोरंजन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed