{"_id":"5cd0134cbdec22074c261daa","slug":"digital-review-of-armaan-bedil-song-armaan-bedil","type":"story","status":"publish","title_hn":"Song Review: कॉपी कैट से आगे नहीं जा पाया अरमान बेदिल का ‘ब्रीजर’","category":{"title":"Reviews","title_hn":"रिव्यूज","slug":"movie-review"}}
Song Review: कॉपी कैट से आगे नहीं जा पाया अरमान बेदिल का ‘ब्रीजर’
Mon, 06 May 2019 04:28 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 06 May 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
Breezer song
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल रिव्यू: ब्रीजर (गाना)
कलाकार: अरमान बेदिल (गायक), जोबन चीमा (गीतकार), लाडी गिल (संगीतकार) तान्या चौहान (अभिनय)
वीडियो निर्देशक: फ्रेम सिंह
म्यूजिक लेबल: पटियाला शाही रिकॉर्ड्स
यूट्यूब पर वीडियो क्रिएटर्स की दुनिया में हर कोई कुछ न कुछ नया करने की जुगत में तो रहता है, लेकिन ये नया क्या हो, इसके बारे में कोई खास रिसर्च कम यूट्यूब क्रिएटर्स ही करते दिख रहे हैं। पंजाबी गानों के यू ट्यूब चैनल पटियाला शाही रिकॉर्ड्स के कुछ गाने हाल के दिनों में काफी हिट हुए हैं लेकिन इसका नया गाना ब्रीजर पंजाबी पॉप की भीड़ में ही खोकर रह जाने वाला दिखता है।
पंजाबी सिंगर अरमान बेदिल की शोहरत धीरे धीरे पंजाब से बाहर निकलने लगी है और इसी का फायदा उठाता दिखता है ये नया म्यूजिक वीडियो ब्रीजर।
वीडियो के निर्देशक फ्रेम सिंह ने अतीत में हिट हो चुके कुछ म्यूजिक वीडियोज को देखकर एक घिसा पिटा स्टोरी बोर्ड तैयार किया है जिसमें एक बार फिर महिला किरदार को टाइपकास्ट किया गया है। पंजाबी पॉप की दिक्कत ये है कि दलेर मेहंदी, हंसराज हंस और जसबीर जस्सी के बाद की पीढ़ी का हर गायक बस मीका सिंह बनना चाहता है। मीका सिंह के नाम इस बात का भी कलंक है कि उन्होंने अपने गानों के जरिए पंजाबी पॉप को राह चलते छेड़छाड़ का जरिया बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
अरमान बेदिल की आवाज में दम है। इस गाने में भी उन्होंने सुरों की अपनी उस्तादी दिखाने की कोशिश की है लेकिन बात बनती नहीं दिखती। इसकी बड़ी वजह है इस गाने में देसीपन की कमी। पंजाबी पॉप में जब तक पंजाबी फोक का टच नहीं होता, ये कामयाब हो नहीं पाता है। जोबन चीमा और लाडी गिल के रचे गाने में हुक लाइन तो है लेकिन फिर आगे जाकर गाना लड़खड़ा जाता है। परेशान हाल लड़की के किरदार में तान्या चौहान प्रभावी हैं पर जब गाना ही कमजोर हो तो फिर अच्छा अभिनय भी क्या कर सकता है?

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन