{"_id":"64f6f6b0e136bf225f09dadd","slug":"did-dream-girl-2-actor-ayushmann-khurrana-confirm-bagging-sourav-ganguly-biopic-know-details-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayushmann Khurrana: दादा की बायोपिक में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना! खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ayushmann Khurrana: दादा की बायोपिक में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना! खुद किया खुलासा
Tue, 05 Sep 2023 03:16 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 05 Sep 2023 03:16 PM IST
सार
बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि आयुष्मान सौरव गांगुली की बायोपिक में उनका रोल अदा करते दिखेंगे। फिल्म पर इसी साल दिसंबर से काम शुरू होगा।
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयुष्मान खुराना इन दिनों फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस बीच खबर आई है कि एक्टर जल्द ही सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आएंगे। इस बारे में हाल ही में खुद आयुष्मान ने प्रतिक्रिया दी है। आयुष्मान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ओएमजी 2, गदर 2 और ड्रीम गर्ल 2 की बॉक्स ऑफिस सफलता से लेकर अन्य कई मुद्दों पर भी बात की।
विज्ञापन
जल्द होगा आधिकारिक एलान?
बातचीत के दौरान आयुष्मान से जब सौरव गांगुली की बायोपिक का जिक्र छेड़ा गया और पूछा गया कि क्या यह सच है? इस पर एक्टर ने कहा वह फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहेंगे। हालांकि, इसके बारे में जल्द ही आधिकारिक एलान किया जाएगा, अगर इस प्रोजेक्ट पर काम होता है तो।
विज्ञापन
Lalit Modi: सुष्मिता से ब्रेकअप के बाद ललित मोदी को मिला नया हमसफर!, सुपरमॉडल संग वायरल हुई तस्वीर
विज्ञापन
दिसंबर में शुरू होगा काम
बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि आयुष्मान सौरव गांगुली की बायोपिक में उनका रोल अदा करते दिखेंगे। फिल्म पर इसी साल दिसंबर से काम शुरू होगा। पहले दादा की बायोपिक में रणबीर कपूर के लीड रोल में नजर आने की चर्चा थी। फिर कार्तिक आर्यन का नाम भी सामने आया। लेकिन अब खबर आ रही है कि मेकर्स ने आयुष्मान खुराना के नाम पर मुहर लगा दी है।
Amitabh Bachchan: 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' के पक्ष में आए बिग बी? ट्वीट कर लिखा- 'भारत माता की जय'
100 करोड़ की तरफ बढ़ी 'ड्रीम गर्ल 2'
बात करें ड्रीम गर्ल 2 की तो 25 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म में अनन्या पांडे भी नजर आई हैं। यह फिल्म 2019 में आई आयुष्मान की ही फिल्म ड्रीम गर्ल की सीक्वल है। यूं तो इन दिनों गदर 2 का दबदबा है, लेकिन इसके बीच भी 'ड्रीम गर्ल 2' दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब हो रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन अब तक 91.76 करोड़ हो चुका है।
Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' को लेकर बांग्लादेश में हुआ विरोध प्रदर्शन, फिल्म की रिलीज पर उठ रहा बड़ा सवाल