फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Atlee Kumar Shah Rukh Khan Jawan is facing protests in Bangladesh sparked debate with the local film industry

Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' को लेकर बांग्लादेश में हुआ विरोध प्रदर्शन, फिल्म की रिलीज पर उठ रहा बड़ा सवाल

Tue, 05 Sep 2023 02:59 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 05 Sep 2023 02:59 PM IST
सार

हर तरफ शाहरुख खान की फिल्म का बज है, लेकिन बांग्लादेश में इस फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Atlee Kumar Shah Rukh Khan Jawan is facing protests in Bangladesh sparked debate with the local film industry
फिल्म 'जवान' से - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

शाहरुख खान 'जवान' के साथ अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले शुक्रवार को देशभर में इस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग खोली गईं, और प्रशंसकों ने अपनी सीटें सुरक्षित करने में जरा भी कोताही नहीं बरती। अग्रिम बुकिंग में यह फिल्म हर गुजरते दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है। हर तरफ शाहरुख खान की फिल्म का बज है, लेकिन बांग्लादेश में इस फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
 

शाहरुख खान की 'जवान' को बांग्लादेश में झेलना पड़ रहा है विरोध
बांग्लादेश में बॉलीवुड फिल्म 'जवान' की रिलीज से स्थानीय फिल्म इंडस्ट्री में बहस छिड़ गई है। आलोचकों का सवाल है कि SAFTA समझौते के तहत खराब प्रदर्शन करने वाली स्थानीय फिल्मों को हाई बजट वाली बॉलीवुड फिल्मों से क्यों बदला जा रहा है। उनका कहना है कि हम अपने देश की फिल्मों को स्थगित कर के विदेशी फिल्मों को अपने सिनेमाघरों में क्यों रिलीज कर रहे हैं। ऐसे तो बांग्लादेश सिनेमा इंडस्ट्री पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा।

विज्ञापन

Amitabh Bachchan: 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' के पक्ष में आए बिग बी? ट्वीट कर लिखा- 'भारत माता की जय'

विज्ञापन
विज्ञापन
 

तय तिथि पर रिलीज होगी फिल्म?
बांग्लादेश में शाहरुख खान की एक्शन से भरपूर फिल्म ' जवान ' ने इंडस्ट्री में गृह युद्ध छेड़ दी है। बांग्लादेशी सिनेमा ने हाल के वर्षों में जबरदस्त विकास देखा है। ' हवा ', 'पोरन', 'प्रियोटोमा' और 'शूरोंगो' जैसी प्रशंसित फिल्में बनी हैं, जो न केवल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं बल्कि वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर भी अपना प्रभाव भी डाला है। अब ऐसे में ‘जवान’ के साथ दो बांग्लादेशी फिल्में शेड्यूल की गई थीं, जिसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

Lalit Modi: सुष्मिता से ब्रेकअप के बाद ललित मोदी को मिला नया हमसफर!, सुपरमॉडल संग वायरल हुई तस्वीर

 

शाहरुख के लिए बड़ा झटका
दोनों फिल्में 8 सितंबर को रिलीज होने वाली थीं, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। इस कदम से स्थानीय इंडस्ट्री पर विदेशी फिल्मों के प्रभाव के बारे में चर्चा छिड़ गई है। अब ऐसे में देखना है कि शाहरुख की ‘जवान’ तय डेट पर बांग्लादेश में रिलीज होती है कि नहीं। बता दें कि यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed