Arbaaz-Giorgia: 22 साल छोटी गर्लफ्रेंड से अरबाज खान का ब्रेकअप? जॉर्जिया बोलीं- हम सिर्फ अच्छे दोस्त
जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अरबाज खान और उनके साथ रिश्ते पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि अरबाज और वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
विस्तार
अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। अरबाज और जॉर्जिया काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों अक्सर क्वालिटी टाइम बिताते हुए स्पॉट हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर अरबाज और जॉर्जिया की शादी की खबरें उठती हैं लेकिन अब दोनों से जुड़ी एक शॉकिंग खबर आई है। दावा है कि अरबाज और जॉर्जिया का ब्रेकअप हो गया। यह सब जॉर्जिया के एक स्टेटमेंट के बाद ही कहा जा रहा है।
जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अरबाज खान और उनके साथ रिश्ते पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि अरबाज और वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि दोनों के बीच शादी जैसा कुछ नहीं है। लॉकडाउन के बाद ही उनके रिश्ते में काफी बदलाव आ गए हैं। साथ ही यह भी बताया कि वह अरबाज और मलाइका की फैमिली से कई बार मिल चुकी हैं।
The Kashmir Files: पाकिस्तान से ब्रिटेन तक, 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म पर विदेशों में कैसा था रिएक्शन
जॉर्जिया एंड्रियानी ने कहा कि जैसे की मैंने बताया कि मैं और अरबाज सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। लेकिन जब बात शादी की आती हैं तो सच बताऊं हमारा शादी करने का कोई फ्लान नहीं है। लॉकडाउन ने हमें ऐसा सोचने को मजबूर किया है। वास्तव में लॉकडाउन लोगों को या तो पास लेकर आया, या फिर उन्हें अलग किया। जॉर्जिया के इस बयान के बाद ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन ब्रेकअप के बाद भी अरबाज और जॉर्जिया अपने बीच कड़वाहट नहीं आने दे रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों अरबाज खान ने भी अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि शादी की बात करना अभी जल्दबाजी होगी।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने किया पत्नी से जुड़ा नया खुलासा, जया बच्चन को खुश करने के लिए करते हैं ये काम
गौरतलब है कि अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के बीच 22 साल का एज गैप हैं। अरबाज, जॉर्जिया से 22 साल बड़े हैं और इस वजह से दोनों कई बार अपने रिश्ते को लेकर ट्रोल हुए हैं। लेकिन दोनों लोगों की बातों को हमेशा इग्नोर करते हैं।