फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Did Akshay Kumar Insult Rajpal Yadav At The Trailer Launch Event of Bhooth Bangla

‘भूत बंगला’ के इवेंट पर राजपाल यादव की बेइज्जती? खुद उठाकर लाए अपनी कुर्सी, अक्षय से इसलिए नाराज हुए फैंस

Mon, 06 Apr 2026 06:50 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Mon, 06 Apr 2026 06:50 PM IST
सार

Akshay Kumar Insult Rajpal Yadav: फिल्म ‘भूत बंगला’ के ट्रेलर लॉन्च पर राजपाल यादव के साथ काफी बुरा व्यवहार किया गया है। फैंस इस बात भड़क गए हैं। खासकर अक्षय कुमार को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Did Akshay Kumar Insult Rajpal Yadav At The Trailer Launch Event of Bhooth Bangla
क्या अक्षय कुमार ने की राजपाल यादव की बेइज्जती? - फोटो : इंस्टाग्राम@tahirjasus

विस्तार

फिल्म ‘भूत बंगला’ का सोवमार को मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ। इस मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट के साथ राजपाल यादव भी नजर आए। सभी एक्टर्स कुर्सी पर बैठे थे लेकिन राजपाल को अपनी कुर्सी खुद लेकर आने पड़ी। यह देखकर कई फैंस दुखी हुए। इसके बाद अक्षय कुमार भी राजपाल यादव के साथ बदसलूकी करते दिखे। ऐसे में राजपाल यादव के फैंस अक्षय कुमार पर भड़क गए, सोशल मीडिया पर उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे। 

विज्ञापन


अपनी कुर्सी खुद लाए राजपाल यादव
‘भूत बंगला’ के ट्रेलर लॉन्च पर जब स्टेज पर बैठने के लिए राजपाल यादव को कुर्सी नहीं मिली तो वह अपनी कुर्सी कहीं से उठा लाए। स्टेज के आखिर में और परेश रावल के करीब लाकर अपनी कुर्सी रख दी। वह बैठने की वाले थे कि अक्षय कुमार ने टोक दिया। इस पर राजपाल खड़े ही रह गए। बाद में अक्षय ने उन्हें जबरदस्ती बैठने को कहा, कुछ अपशब्द भी बोले। आसपास मौजूद लोग अक्षय कुमार के मजाक पर हंस रहे थे लेकिन सोशल मीडिया पर राजपाल यादव के फैंस का पारा चढ़ गया। वह अक्षय कुमार पर नाराज नजर आए। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)


 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)




नेटिजंस ने अक्षय कुमार को कहा भला-बुरा
सोशल मीडिया पर राजपाल यादव वाला वीडियो देखकर, उनकी बेइज्जती देखकर कई फैंस नाराज हुए। एक ने अक्षय कुमार को बिना मैनर्स वाला इंसान बताया। इसी तरह एक फैन ने लिखा, ‘ये सही नहीं है।’ वहीं कुछ लोगों ने कहा कि अक्षय कुमार एक शो पहले भी राजपाल की बेइज्जती कर चुके हैं। कुछ लोगों ने कहा, ‘सब वक्त का खेल है।’  

 

Did Akshay Kumar Insult Rajpal Yadav At The Trailer Launch Event of Bhooth Bangla
फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार - फोटो : एक्स (ट्विटर)

ये खबर भी पढ़ें: 'भूत बंगला' का ट्रेलर हुआ रिलीज, पुरानी हवेली के साथ जुड़ा किस्सा; अक्षय-राजपाल और परेश की दिखी दमदार कॉमेडी 

कब रिलीज होगी फिल्म ‘भूत बंगला’? 
फिल्म ‘भूत बंगला’ को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है। अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव और परेश रावल जैसे एक्टर्स इस फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed