{"_id":"b2a2b910-ed0f-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"dia-mirza-i-will-marry-sahil-sangha-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिल के साथ शादी करेगी दीया मिर्जा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साहिल के साथ शादी करेगी दीया मिर्जा
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 15 Jul 2013 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की सेक्सी अदाकारा दीया मिर्जा बहुत जल्द अपने बिजनेस पार्टनर साहिल के साथ शादी करने जा रही हैं। दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
विज्ञापन
‘रहना है तेरे दिल में’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली दीया भले ही यहां इतनी सफल नहीं रही हों लेकिन उनका मॉडलिंग करियर काफी हद तक कामयाब रहा।
विज्ञापन
हैदराबाद में जन्मी पूर्व मिस इंडिया दीया इन दिनों फिल्मों के अलावा साहिल और बॉलीवुड एक्टर जायेद खान के साथ मिलकर एक प्रोडक्शन हाउस चला रही है जिसका नाम ‘बोर्न फ्री एंटरटेनमेंट’ है।
विज्ञापन
इस बैनर की उनकी पहली फिल्म ‘लव ब्रेकअप्स जिंदगी’ 2011 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन साहिल ने किया था। दीया ने कहा कि अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ वह शादी करने के लिए तैयार हैं।
साहिल के साथ एक समारोह में नजर आईं दीया ने कहा कि वो साहिल के साथ बेहद खुश हैं और दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे।