फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhvani Bhanushali song psycho saiyan from the Prabhas film saaho has been hit and popular

ध्वनि का नया साइको धमाल, मुंबई के पबों में गूंज रहा बस एक ही गाना, साइको सैंया

Wed, 17 Jul 2019 11:10 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 17 Jul 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
Dhvani Bhanushali song psycho saiyan from the Prabhas film saaho has been hit and popular
ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

बाहुबली अभिनेता प्रभास की साल की सबसे चर्चित फिल्म साहो के गाने साइको सैंया ने उभरती गायिका ध्वनि भानुशाली को फिर से पार्टी सेंसेशन बना दिया है। साइको सैंया देश के सारे चार्ट्स पर तो चोटी की पायदानों पर बना ही हुआ है, होटलों और पबों में भी ये गाना हर तरफ बजता सुनाई देने लगा है। गाने की इस कामयाबी से ध्वनि और उनके साथी सचेत टंडन काफी उत्साहित हैं और अपने इस गाने का रीएक्शन जानने के लिए वह मुंबई के तमाम पबों में भी घूम रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


नई पीढ़ी की गायिकाओं में ध्वनि भानुशाली का नाम सबसे आगे चल रहा है। उनके सिंगल्स जैसे कि लेजा रे, वास्ते आदि सुपरहिट हो चुके हैं। कैंपस लाइफ में सबसे ज्यादा उनके गाने तो सुने ही जा रहे हैं, लोगों ने उन्हें अलीशा के बाद देश का नया पॉप सेंसेशन भी कहना शुरू कर दिया है। और, अपनी इस शोहरत की कसौटी पर सौ फीसदी खरी उतरते हुए ध्वनि ने गाया है गाना साइको सैंया।
विज्ञापन
विज्ञापन




फिल्म साहो एक साथ चार भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज होने जा रही है और ध्वनि ने अपने करियर में पहली बार एक ही गाना इन चारों भाषाओं में रिकॉर्ड किया है। टी सीरीज के सूत्र बताते हैं कि साइको सैंया के बाद जल्द ही ध्वनि के दो और गाने रिलीज होने वाले हैं और ये दोनों साइको सैंया से भी ज्यादा बड़े गाने हो सकते हैं। साहो के इस गाने को अब तक इंटरनेट पर 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed