फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhvani Bhanushali song psycho saiyaan from the fir Saaho has cross 200 million view

ध्वनि के खाते में आई एक और उपलब्धि, इस गाने ने यूट्यूब पर जुटाए 200 मिलियन से ज्यादा दर्शक

Fri, 10 Apr 2020 09:06 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 10 Apr 2020 09:06 PM IST
सार

  • ध्वनि अभी सिर्फ 22 साल की ही हैं, और उनके गीतों ने आसमान छूना शुरु कर दिया है
  • गाने को 200 मिलियन से ज्यादा बार देखा ही जा चुका है

विज्ञापन
Dhvani Bhanushali song psycho saiyaan from the fir Saaho has cross   200 million view
Dhvani Bhanushali - फोटो : amar ujala mumbai

विस्तार

हिंदुस्तान की युवा पॉप गायिका ध्वनि भानुशाली दिन पर दिन सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही हैं। हाल ही में उनके गीत 'वास्ते' ने एक साल पूरा किया है, और यूट्यूब पर 750 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। वहीं अब उनके दूसरे गाने साइको सैंया ने भी धूम मचा रखी है। फिल्म 'बाहुबली' से अपने भाव बढ़ा चुके दक्षिण भारतीय सिनेमा के अभिनेता प्रभास की फिल्म 'साहो' के इस गीत ने यूट्यूब पर अब तक 200 मिलियन का आंकड़ा पर कर लिया है। यह गाना पूरे भारत में तेलुगू, तमिल और मलयालम समेत हिंदी भाषा में भी रिलीज हुआ है। इस गीत के हिंदी वर्जन को ध्वनि भानुशाली ने गाया है। 

विज्ञापन

Dhvani Bhanushali song psycho saiyaan from the fir Saaho has cross   200 million view
Dhvani Bhanushali - फोटो : amar ujala mumbai

ध्वनि अभी सिर्फ 22 साल की ही हैं, और उनके गीतों ने आसमान छूना शुरु कर दिया है। इतनी कम उम्र में ही उन्होंने अपने प्रशंसकों की तादाद को करोड़ों में पहुंचा दिया है। साइको सैंया एक आइटम नंबर है, जिसे तनिष्क बागची ने लिखा है और संगीत दिया है। इसके ओरिजिनल गाने को तो 200 मिलियन से ज्यादा बार देखा ही जा चुका है, इसके अलावा इसके लिरिकल वर्जन को भी 70 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhvani Bhanushali song psycho saiyaan from the fir Saaho has cross   200 million view
Dhvani Bhanushali - फोटो : amar ujala mumbai

ध्वनि के गीत 'वास्ते' ने हाल ही में अपना एक साल पूरा किया है। इसकी खुशी में लॉकडाउन के इस दौर में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा करके अपने सभी प्रशंसकों का धन्यवाद किया था। इस गीत के लिए ध्वनि को लिसनर्स चॉइस इंडिपेंडेंट के मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। इस साल की शुरुआत में ही ध्वनि का एक और सिंगल गाना 'ना जा तू' रिलीज हुआ था। इस गाने को भी अब तक यूट्यूब पर 32 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। और ये गिनती लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed