फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhvani Bhanushali Interview Singer Recalls Her First Film Shoot Reveals Director She Wants To Work With

इंटरव्यू: 'मैं बहुत डर गई थी', ध्वनि ने शेयर किया पहली फिल्म का अनुभव; इस निर्देशक के साथ करना चाहती हैं काम

Sat, 10 Oct 2026 09:28 PM IST
Sandesh Mehra संदेश मेहरा
Updated Sat, 10 Oct 2026 09:28 PM IST
सार

Dhvani Bhanushali Interview: सिंगर ध्वनि भानुशाली की डेब्यू फिल्म 'कहां शुरू कहां खत्म' थिएटर रिलीज के करीब दो साल बाद अब ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस मौके पर ध्वनि ने 'अमर उजाला' से खास बातचीत की। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Dhvani Bhanushali Interview Singer Recalls Her First Film Shoot Reveals Director She Wants To Work With
ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंटरव्यू के दौरान ध्वनि ने अपने पहले शूटिंग डे की घबराहट, एक्टिंग को लेकर बदली सोच, लोगों की उम्मीदों और अपने पसंदीदा किरदारों पर बात की। उन्होंने यह भी बताया कि वह आगे म्यूजिक और एक्टिंग, दोनों को साथ लेकर चलना चाहती हैं।
विज्ञापन


शादी के बाद पूरी जिंदगी बदल जाती है 
फिल्म में ध्वनि की किरदार मीरा शादी के फैसले से नाराज होकर घर से भाग जाती है। मीरा के इस फैसले पर ध्वनि ने कहा, 'लोगों को लगता है कि कोई अपने घर से क्यों भाग गया। लेकिन उसको पूछा ही नहीं गया। उसमें भी यही बात है कि भाई, आपने मेरी राय क्यों नहीं ली? शादी एक बड़ा मामला है। इसके बाद आपकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। अगर आपकी राय नहीं ली तो वह गलत है।'
विज्ञापन
Trending Videos

Dhvani Bhanushali Interview Singer Recalls Her First Film Shoot Reveals Director She Wants To Work With
ध्वनि भानुशाली - फोटो : इंस्टाग्राम-@dhvanibhanushali22
कइयों का सपना है पर्दे पर दिखना 
सिंगिंग के बाद एक्टिंग का मौका मिलने को ध्वनि अपने लिए बड़ी बात मानती हैं। उन्होंने कहा, 'जब इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और लक्ष्मण सर ने मुझे यह फिल्म ऑफर की थी, तो मुझे बहुत खुशी हुई थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं फिल्म भी करूंगी। इस देश में एक्टर बनना आसान नहीं है। कितने सारे लोग आते हैं। कितने सारे लोगों के सपने होते हैं कि वो एक दिन अपने आपको पर्दे पर देखें। मुझे करने को मिल रहा है, तो मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।'
विज्ञापन

Dhvani Bhanushali Interview Singer Recalls Her First Film Shoot Reveals Director She Wants To Work With
ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन मैं बहुत डर गई थी 
पहली बार कैमरे के सामने आने का अनुभव ध्वनि के लिए आसान नहीं था। अपने पहले शूटिंग डे को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'पहला दिन मुझे याद है। मैं सीन कर रही थी और जाहिर तौर पर बहुत डाउट हो रहा था। बहुत घबराहट हो रही थी। इतने बड़े-बड़े अभिनेता थे। राकेश बेदी भी थे। वह इतने साल से एक्टिंग कर रहे थे। मैं उनके साथ अपना पहला सीन कर रही थी। मैं बहुत डर गई थी।'

उनकी घबराहट देखकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने उन्हें समझाया। ध्वनि ने कहा, 'लक्ष्मण सर ने मुझसे कहा था कि बड़े-बड़े एक्टर्स भी अपने पहले दिन घबराते हैं। तो परेशान मत हो, कोई बात नहीं। बस जाओ और करो। उनकी बात से मुझे थोड़ा कॉन्फिडेंस मिला।'
विज्ञापन

Dhvani Bhanushali Interview Singer Recalls Her First Film Shoot Reveals Director She Wants To Work With
ध्वनि भानुशाली - फोटो : इंस्टाग्राम @dhvanibhanushali22
हाईवे और उड़ता पंजाब जैसी फिल्में पसंद हैं 
बतौर एक्टर किस तरह के किरदार करना चाहती हैं? इस पर ध्वनि ने कहा, 'मुझे आलिया भट्ट की 'हाईवे' और 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्में बहुत पसंद हैं। अगर मौका मिला तो संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहूंगी। लेकिन मैं खुद को सिर्फ गंभीर किरदारों तक सीमित नहीं रखना चाहती।'

वह आगे कहती हैं, 'मैं कॉमेडी भी करना चाहती हूं। मुझे लगता है कि मैं अंदर से बहुत मजेदार हूं। अगर कोई ऐसा किरदार मिले, जिसमें लड़की स्टैंडअप करती हो या बहुत मजेदार हो, तो मैं उसे जरूर करना चाहूंगी।'

ये भी पढ़ें- नुसरत भरूचा: 'पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त', हादसे के बाद अभिनेत्री ने शेयर की पहली तस्वीर, जानें अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed