{"_id":"5da8b3e18ebc3e016a183069","slug":"dhvani-bhanushali-first-live-concert-today-in-kanpur-with-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्वनि भानुशाली की उत्तर भारत में बड़ी दस्तक, बिलिनेयर रॉक स्टार का कानपुर में लाइव कंसर्ट आज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ध्वनि भानुशाली की उत्तर भारत में बड़ी दस्तक, बिलिनेयर रॉक स्टार का कानपुर में लाइव कंसर्ट आज
Fri, 18 Oct 2019 06:46 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 18 Oct 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
Dhvani Bhanushali
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे कम उम्र में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा शोहरत बटोरने वाली गायिका ध्वनि भानुशाली का उत्तर भारत का पहला शो शुक्रवार को कानपुर में होने जा रहा है। भारतीय मनोरंजन जगत में बिलिनेयर रॉक स्टार के तौर पर स्थापित हो चुकीं ध्वनि भी अपने इस पहले उत्तर भारतीय शो से खासी उत्साहित हैं। ध्वनि कानपुर अमर उजाला के आमंत्रण पर आ रही हैं और शहर के लाजपत भवन में वह अपने हिट गानों पर लाइव परफॉरमेंस देंगी।
दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूब चैनल टी सीरीज पर लॉन्च हुईं ध्वनि भानुशाली को संगीत विरासत में मिला है। बहुत छोटी उम्र से शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू करने वाली ध्वनि को कुछ साल पहले तक मुंबई में अपनी मां के साथ संगीत की कक्षाओं के लिए आते जाते खूब देखा गया।
अपनी ट्रेनिंग पूरी होने के बाद ध्वनि ने म्यूजिक सिंगल्स के जरिए अपना डेब्यू किया और उनके गाने वास्ते और लेजा रे, रिलीज होते ही सुपरहिट हो गए।
ध्वनि भानुशाली के फिल्मों में गाए दिलबर-दिलबर और साइको सैंया जैसे तमाम गाने म्यूजिक चार्ट्स के चोटी के गानों में शामिल चल रहे हैं।