फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar The Revenge Teaser Release Ranveer Singh Aditya Dhar Arjun Rampal R Madhavan Film Release 19 March

Dhurandhar 2 Teaser: ‘ये नया हिंदुस्तान है…’, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर रिलीज; खतरनाक अंदाज में दिखे रणवीर

Tue, 03 Feb 2026 12:13 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 03 Feb 2026 12:13 PM IST
सार

Dhurandhar The Revenge Teaser: आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। यहां देखिए टीजर में क्या है खास…

विज्ञापन
Dhurandhar The Revenge Teaser Release Ranveer Singh Aditya Dhar Arjun Rampal R Madhavan Film Release 19 March
धुरंधर 2 का टीजर - फोटो : X

विस्तार

फैंस का इंतजार खत्म हुआ और रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर मंगलवार को रिलीज हो गया। हालांकि, कई फैंस इसे देखकर निराश हुए। नेटिजंस का कहना है कि टीजर में कुछ नया नहीं है। इसमें जो कुछ भी दिखाया गया वो उसे पहली फिल्म के एंड क्रेडिट सीन में देख ही चुके थे। यहां देखिए कैसा है यह टीजर?

विज्ञापन




हमजा की बढ़ी ताकत, और भी खतरनाक हुए रणवीर
1 मिनट 12 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत में रणवीर सिंह छोटे बालों वाले लुक में नजर आते हैं। भूरी आंखें, छोटे बाल और हाथ में बंदूक लिए रणवीर सिंह काफी खतरनाक लगते हैं। इसके बाद रणवीर फिर हमजा अली मजारी के किरदार में लंबे बालों वाले लुक में दिखते हैं।
विज्ञापन

टीजर में रणवीर ‘धुरंधर’ से भी ज्यादा खतरनाक लग रहे हैं। एक्शन और वायलेंस से भरपूर इस टीजर में दिखता है कि अब हमजा की ताकत बढ़ गई है। वहीं वो पहले से भी ज्यादा आक्रामक भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

 

Dhurandhar The Revenge Teaser Release Ranveer Singh Aditya Dhar Arjun Rampal R Madhavan Film Release 19 March
धुरंधर 2 का टीजर - फोटो : X

इस बार दो हिस्सों में चलेगी कहानी 
टीजर देखकर पता चलता है कि इस बार कहानी दो हिस्सों में चलेगी, जिसमें रणवीर सिंह के खुफिया जासूस बनने से लेकर पाकिस्तान पहुंचने तक का सफर दिखाया जाएगा। टीजर में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन की भी झलक देखने को मिलती है। टीजर के अंत में रणवीर सिंह का किरदार कहता है, 'ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।'

यह खबर भी पढ़ें: 'चूना लगा दिया..', धुरंधर 2 का टीजर देख निराश हुए फैंस, बोले- टीजर बोलकर पहले पार्ट के क्रेडिट सीन दिखा दिए

Dhurandhar The Revenge Teaser Release Ranveer Singh Aditya Dhar Arjun Rampal R Madhavan Film Release 19 March
धुरंधर 2 का पोस्टर - फोटो : X

रणवीर ने जारी किया था पहला पोस्टर
इससे पहले रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जो पहला पोस्टर जारी किया था, उसमें रणवीर हमजा अली मजारी के दमदार किरदार में दिख रहे हैं। लाल रंग के बैकग्राउंड में जबरदस्त बारिश हो रही है और बीच में रणवीर सिंह इंटेंस लुक देते हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं।
इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में रणवीर ने लिखा, ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।’ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह खबर भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग को लेकर हंगामा, ड्रोन उड़ाने पर कार्रवाई; किस पर दर्ज हुई एफआईआर?

Dhurandhar The Revenge Teaser Release Ranveer Singh Aditya Dhar Arjun Rampal R Madhavan Film Release 19 March
धुरंधर 2 का टीजर - फोटो : X

ऐसी होगी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की कहानी
‘धुरंधर 2’ की शूटिंग अभी भी जारी है। मुंबई से हाल ही में सामने आई बिहाइंड-द-सीन तस्वीरों में मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) और एसपी असलम चौधरी (संजय दत्त) को तनावपूर्ण स्थिति में दिखाया गया है, जिससे प्रशंसकों के बीच कहानी को लेकर अटकलें लगने लगी हैं।
सीक्वल में हमजा के बदले पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और 'बड़े साहब' की असली पहचान उजागर की जाएगी। इसमें जसकिरत सिंह रंगी (हमजा का असली नाम) की पृष्ठभूमि पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: बदल गया ‘धुरंधर- द रिवेंज’ का स्ट्रीमिंग पार्टनर, नेटफ्लिक्स को पछाड़कर इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने मारी बाजी

Dhurandhar The Revenge Teaser Release Ranveer Singh Aditya Dhar Arjun Rampal R Madhavan Film Release 19 March
धुरंधर - फोटो : X
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ ने की दमदार कमाई
पिछले साल रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। फिल्म ने भारत में 800 करोड़ रुपए से भी अधिक की कमाई और वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 1300 करोड़ रुपए से भी ऊपर का रहा। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed