फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar The Revenge Teaser Reaction Fans Compares Teaser To Dhurandhar Post Credit Scene Feels Disappointed

'चूना लगा दिया..', धुरंधर 2 का टीजर देख निराश हुए फैंस, बोले- टीजर बोलकर पहले पार्ट के क्रेडिट सीन दिखा दिए

Tue, 03 Feb 2026 03:06 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 03 Feb 2026 03:06 PM IST
सार

Dhurandhar- The Revenge Teaser Reaction: ‘धुरंधर- द रिवेंज’ का टीजर देखने के बाद अब लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। यहां जानिए टीजर देखकर लोगों ने दीं कैसी प्रतिक्रियाएं…

विज्ञापन
Dhurandhar The Revenge Teaser Reaction Fans Compares Teaser To Dhurandhar Post Credit Scene Feels Disappointed
धुरंधर: द रिवेंज टीजर रिएक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फैंस का इंतजार खत्म हुआ और रणवीर सिंह की मच अवेडेट फिल्म ‘धुरंधर- द रिवेंज’ का टीजर आज रिलीज हुआ। पिछले साल ‘धुरंधर’ की अपार सफलता के बाद से ही फैंस ‘धुरंधर 2’ का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ‘धुरंधर- द रिवेंज’ का टीजर रिलीज हुआ, उसे देखकर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं। जानिए लोगों को कैसा लगा ‘धुरंधर- द रिवेंज’ का टीजर? 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Teaser: ‘ये नया हिंदुस्तान है…’, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर रिलीज; खतरनाक अंदाज में दिखे रणवीर
विज्ञापन

 

यूजर्स बोले- टीजर में कुछ नया नहीं
1 मिनट 12 सेंकड के इस टीजर में कुछ खास देखने को नहीं मिला है। यही कारण है कि अधिकांश फैंस टीजर देखकर निराश हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सोचा था कुछ नया होगा… अब जल्दी से ट्रेलर भी रिलीज कर दो।’ जबकि एक अन्य यूजर ने टीजर को ‘धुरंधर’ के पोस्ट क्रेडिट सीन जैसा ही करार दिया। इसी तरह कुछ और यूजर्स भी टीजर देखकर निराश ही हुए हैं।



मेकर्स ने लगाया चूना ?
कुछ यूजर्स ‘धुरंधरः रिवेंज’ का टीजर देख इतना निराश हुए कि उन्होंने कमेंट किया कि मेकर्स ने टीजर न दिखाकर चूना लगा दिया। जबकि एक यूजर ने मेकर्स को साउथ के मेकर्स से सीखने की सलाह देते हुए कहा, ‘कुछ तो साउथ इंडस्ट्री से सीखो यार।’ कई ने कहा कि कुछ भी नया नहीं है। तो कुछ यूजर्स ने इसकी तुलना ‘धुरंधर’ के लास्ट क्रेडिट से कर दी। 



विज्ञापन

कई यूजर्स को फिल्म से उम्मीद
हालांकि, कुछ प्रशंसकों का कहना है कि हाइप क्रिएट करने के लिए मेकर्स ने टीजर में कुछ खास नहीं दिखाया है। वहीं एक यूजर ने कहा कि अगर टीजर में कहानी बता देंगे तो फिल्म को लेकर सस्पेंस कैसे बनेगा। जबकि एक यूजर को टीजर का बैकग्राउंड स्कोर पसंद आया है।





यह खबर भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग को लेकर हंगामा, ड्रोन उड़ाने पर कार्रवाई; किस पर दर्ज हुई एफआईआर?

Dhurandhar The Revenge Teaser Reaction Fans Compares Teaser To Dhurandhar Post Credit Scene Feels Disappointed
धुरंधर 2 का टीजर - फोटो : X
19 मार्च को रिलीज होगी ‘धुरंधर: द रिवेंज’
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बार फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर यश की ‘टॉक्सिक’ से होगा, जो 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। देखना ये है कि क्या ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भी पहली फिल्म जैसा ही कमाल दिखा पाएगी या नहीं। सीक्वल में हमजा के बदले पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और 'बड़े साहब' की असली पहचान उजागर की जाएगी। इसमें जसकिरत सिंह रंगी (हमजा का असली नाम) की पृष्ठभूमि पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed