यामी गौतम ने परिवार संग किए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन, लिया महाकाल का आशीर्वाद
Mahakaleshwar Temple Ujjain: अभिनेत्री यामी गौतम ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की आध्यात्मिक यात्रा की। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रार्थना की और आशीर्वाद लिया।
विस्तार
पहली बार मिले दर्शन
पीटीआई से बातचीत के दौरान यामी ने बताया कि उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर के बारे में बहुत सुना था, लेकिन पहली बार उन्हें यहां आने का सौभाग्य मिला। इससे पहले वे फिल्म 'ओह माय गॉड 2' की शूटिंग के लिए उज्जैन आई थीं, पर तब मंदिर नहीं जा पाई थीं।
VIDEO | Ujjain: After offering prayers at Shri Mahakaleshwar Temple, Actor Yami Gautam Dhar says, “I had always heard words of praise about this place, words beyond even the highest praise. During ‘Oh my God’, film shooting, I could not come because of some work commitments. I… pic.twitter.com/0u5VVWK0Vh
— Press Trust of India (@PTI_News) June 17, 2026
इसके साथ ही यामी ने मंदिर की अच्छी व्यवस्था और सफाई के लिए वहां के अधिकारियों की तारीफ भी की। मंदिर के दर्शन के लिए यामी ने एक बेहद साधारण और सुंदर गुलाबी रंग का सलवार-सूट पहना हुआ है।
यामी और आदित्य की मुलाकात
यामी और आदित्य की मुलाकात फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के सेट पर हुई थी। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और जून 2021 में उन्होंने शादी कर ली थी। मई 2024 में उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने वेदाविद रखा है।
यामी का वर्कफ्रंट
यामी को आखिरी बार मुख्य भूमिका में साल 2025 में आई फिल्म 'हक' में देखा गया था, जिसमें 'शाह बानो' के रूप में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'धुरंधर 2' में एक कैमियो रोल किया था, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा भी हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यामी गौतम अपनी आगामी फिल्मों में 'नई नवेली', 'चोर निकल के भागा 2', और 'तामसुर' में मुख्य भूमिका निभाती नजर आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Pawan Kalyan: पवन कल्याण ने बीमार प्रशंसक से मिलकर बढ़ाया हौसला, इलाज का किया वादा