फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar Day 7 Box Office Collection: Ranveer Singh Sanjay Dutt Akshaye Khanna Movie enters In 200 cr Club

Dhurandhar Box Office: बॉक्स ऑफिस पर दबाकर नोट छाप रही 'धुरंधर', सातवें दिन 200 करोड़ क्लब में हुई शामिल

Thu, 11 Dec 2025 08:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 11 Dec 2025 08:43 PM IST
सार

Dhurandhar Collection: फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज को आज गुरुवार को सात दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म को जमकर तारीफें मिल रही हैं। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। जानिए आज इस फिल्म ने कैसी कमाई की है?

विज्ञापन
Dhurandhar Day 7 Box Office Collection: Ranveer Singh Sanjay Dutt Akshaye Khanna Movie enters In 200 cr Club
धुरंधर बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों सिनेमा के शौकीनों के बीच फिल्म 'धुरंधर' की खूब चर्चा हो रही है। फिल्म की स्टारकास्ट के अभिनय से लेकर कसी हुई कहानी और मजबूत निर्देशन तक हर चीज की तारीफ हो रही है। फिल्म किस कदर दर्शकों पर जादू कर रही है, यह इसके कलेक्शन से पता चल रहा है। आज गुरुवार को फिल्म 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई है। इस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है? पढ़िए इस रिपोर्ट में...

विज्ञापन

Dhurandhar Day 7 Box Office Collection: Ranveer Singh Sanjay Dutt Akshaye Khanna Movie enters In 200 cr Club
'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

शानदार तरीके से हुई बोहनी
फिल्म 'धुरंधर' ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की। यह रणवीर सिंह की बेस्ट ओपनर बन चुकी है। वहीं, इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों में ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में यह तीसरे पायदान पर है। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 32 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन रविवार को इस फिल्म ने 43 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे ही दिन यह फिल्म 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar Day 7 Box Office Collection: Ranveer Singh Sanjay Dutt Akshaye Khanna Movie enters In 200 cr Club
'धुरंधर' अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

200 करोड़ की दहलीज पर पहुंची 'धुरंधर'
चौथे दिन मंडे टेस्ट में भी फिल्म का प्रदर्शन कमाल का रहा और इसने 23.25 करोड़ रुपये कमाए। पांचवें दिन इस फिल्म ने 27 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। कल बुधवार को छठे दिन भी 'धुरंधर' ने 27 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। आज सातवें दिन यह फिल्म 200 करोड़ क्लब के एकदम नजदीक पहुंच गई है।
 

विज्ञापन

Dhurandhar Day 7 Box Office Collection: Ranveer Singh Sanjay Dutt Akshaye Khanna Movie enters In 200 cr Club
धुरंधर - फोटो : एक्स

सातवें दिन किया इतना कलेक्शन
'धुरंधर' ने आज गुरुवार को सातवें दिन 22.08 करोड़ रुपये कमाए हैं। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 202.33 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 

Dhurandhar Day 7 Box Office Collection: Ranveer Singh Sanjay Dutt Akshaye Khanna Movie enters In 200 cr Club
धुरंधर - फोटो : एक्स

अगले साल आएगा 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनके अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे सितारे हैं। सारा ने इस फिल्म के जरिए डेब्यू किया है। इस फिल्म के सीक्वल का एलान भी हो चुका है। दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज होगा। 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर यश स्टारर 'टॉक्सिक' से टकराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed