फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dhurandhar box office collection week 4 record breaking performance 700 crore club

Dhurandhar: 700 करोड़ पार हुई 'धुरंधर', ऐसा करने वाली साल की पहली फिल्म; चौथे शनिवार भी बनाया रिकॉर्ड

Sun, 28 Dec 2025 04:22 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 28 Dec 2025 04:22 PM IST
सार

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 

विज्ञापन
dhurandhar box office collection week 4 record breaking performance 700 crore club
धुरंधर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड में हर साल कई बड़ी फिल्में आती हैं, लेकिन कुछ ही ऐसी होती हैं जो लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिककर इतिहास रचती हैं। इन्हीं में से एक नाम बन चुका है फिल्म ‘धुरंधर’, जिसने रिलीज के चौथे हफ्ते में भी अपनी रफ्तार बरकरार रखी है। जिस तरह से फिल्म ने लगातार चार शनिवार को शानदार कमाई की है, उसने ट्रेड एनालिस्ट्स और दर्शकों, दोनों को चौंका दिया है।
विज्ञापन


आमतौर पर बड़ी फिल्मों का ग्राफ दूसरे या तीसरे हफ्ते में गिरने लगता है, लेकिन ‘धुरंधर’ इस ट्रेंड को पूरी तरह तोड़ती नजर आ रही है। पहले शनिवार को ही फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग दर्ज की थी और इसके बाद हर हफ्ते इसका कलेक्शन यह साबित करता गया कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन


700 करोड़ पार हुई फिल्म
चौथे हफ्ते के शनिवार को फिल्म ने 20 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया।  आमतौर पर इस स्टेज पर फिल्में सीमित स्क्रीन्स और कम शो के साथ संघर्ष करती हैं, लेकिन ‘धुरंधर’ ने इसके उलट शानदार प्रदर्शन किया। इसी के साथ ही फिल्म ने सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है और इसी के साथ इस साल ऐसा करने वाली पहली फिल्म भी बन गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में 
भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इस साल की टॉप 5 फिल्में कुछ इस तरह से हैं-  
 
फिल्म कमाई (करोड़)
धुरंधर 701
कांतारा चैप्टर 1 622
छावा 602
सैयारा 330
कुली 285


चौथे हफ्ते में भी बरकरार पकड़
चौथे हफ्ते के शुक्रवार और शनिवार के आंकड़े देखें तो साफ हो जाता है कि फिल्म की पकड़ अभी भी मजबूत है। वीकडेज़ के बाद वीकेंड पर दर्शकों की संख्या में आई बढ़ोतरी ने कुल कलेक्शन को और मजबूती दी है। 

यह खबर भी पढ़ें: निर्माता ने अमिताभ बच्चन को दिया था अवॉर्ड खरीदने का ऑफर, सदी के महानायक ने कही थी हैरान करने वाली बात

कंटेंट बना सबसे बड़ा हथियार
फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा कारण इसकी दमदार कहानी, प्रभावशाली निर्देशन और कलाकारों का सशक्त अभिनय माना जा रहा है। एक्शन, ड्रामा और इमोशन्स का संतुलन दर्शकों को बार-बार सिनेमाघर तक खींच लाने में कामयाब रहा है। यही वजह है कि रिलीज के कई हफ्तों बाद भी फिल्म के शो हाउसफुल जा रहे हैं।

आने वाले दिनों पर नजर
फिल्म ट्रेड से जुड़े जानकारों का मानना है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो ‘धुरंधर’ जल्द ही और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। आने वाले दिनों में त्योहारों और छुट्टियों का फायदा भी फिल्म को मिल सकता है, जिससे इसका कलेक्शन और ऊंचाई तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed