{"_id":"69510a23dc1aa5dbac0040d2","slug":"amitabh-bachchan-do-not-buy-awards-producer-manoj-desai-recalls-big-b-refused-to-buy-best-actor-prize-2025-12-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निर्माता ने अमिताभ बच्चन को दिया था अवॉर्ड खरीदने का ऑफर, सदी के महानायक ने कही थी हैरान करने वाली बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
निर्माता ने अमिताभ बच्चन को दिया था अवॉर्ड खरीदने का ऑफर, सदी के महानायक ने कही थी हैरान करने वाली बात
Sun, 28 Dec 2025 04:15 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 28 Dec 2025 04:15 PM IST
सार
Amitabh Bachchan: निर्माता मनोज देसाई ने अमिताभ बच्चन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि अमिताभ बच्चन को जब अवॉर्ड खरीदने का ऑफर दिया गया तो उन्होंने क्या कहा था?
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, मनोज देसाई
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक हैं। वह अपनी अदाकारी के अलावा अपने कुछ उसूलों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म 'खुदा गवाह' के निर्माता मनोज देसाई ने उनसे जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। मनोज देसाई ने दावा किया है कि अमिताभ बच्चन को एक बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड खरीदने का ऑफर दिया गया था, जिसे उन्होंने मना कर दिया था। विक्की लालवानी से बातचीत में निर्माता मनोज देसाई ने यह खुलासा किया।
विज्ञापन
अमिताभ अवॉर्ड नहीं खरीदते
बातचीत में मनोज देसाई ने कहा, 'एक बार मैं और अमिताभ बच्चन अवॉर्ड फंक्शन के दौरान साथ बैठे थे। रऊफ अहमद (दिवंगत फिल्म लेखक) मेरे पास आए और मुझसे पूछा, ‘अगर मैं अमिताभ बच्चन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दूं, तो क्या तुम इस पार्टी का पूरा खर्च उठाओगे?’ मैंने यही बात अमिताभ बच्चन से पूछी। इस पर उन्होंने मुझसे कहा ‘अमिताभ बच्चन अवॉर्ड नहीं खरीदते’।

धर्मेंद्र
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
धर्मेंद्र ने भी नहीं खरीदा अवॉर्ड
मनोज देसाई ने दावा किया कि धर्मेंद्र भी अमिताभ बच्चन की तरह अवॉर्ड न खरीदने के सिद्धांत पर चलते थे। उन्होंने कहा, 'धर्मेंद्र ने भी ऐसे ऑफर को मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि वह कोई अवॉर्ड नहीं खरीदेंगे। जब उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला था, तब उन्होंने अपनी स्पीच में कहा था कि उन्हें अपनी कई पिछली फिल्मों के लिए अवॉर्ड मिलने चाहिए थे, लेकिन उन्हें वे अवॉर्ड नहीं दिए गए।'

कार्तिक आर्यन को पसंद आया 'तू मेरी मैं तेरा...' का एक सीन, सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखी ये बात
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
मुकुल एस आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'खुदा गवाह' में श्रीदेवी ने डबल रोल किया था। इसमें शिल्पा शिरोडकर और नागार्जुन अहम किरदार में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
अमिताभ बच्चन को आखिरी बार तमिल फिल्म 'वेट्टैयन' में देखा गया था। वह अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का हिंस्सा होंगे।