'7 साल हो गए...', अपनी दिवंगत मां ग्वेन को रोजाना याद करते हैं अर्जुन रामपाल; शेयर की अनदेखी तस्वीरें
Arjun Rampal Mother Gwen Death Anniversary: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी दिवंगत मां ग्वेन रामपाल की सातवीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। अर्जुन ने अपनी मां की याद में एक भावुक संदेश भी साझा किया।
विस्तार
अर्जुन रामपाल ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मां के साथ कई यादगार तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'मां, सात साल हो गए, मैं आपको हर दिन याद करता हूं।' अर्जुन ने अपने फॉलोअर्स से अपने माता-पिता को प्यार और सम्मान देने की अपील की, उन्हें 'सबसे भाग्यशाली लोग' बताया।
अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी मां के साथ बिताए खास पल और बचपन की तस्वीरों से लेकर हाल की यादों तक शामिल हैं। वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक के रूप में एल्विस प्रेस्ली का गाना 'होम इज व्हेयर द हार्ट इज' जोड़ा गया है।
यह भी पढ़ें: 'मिर्जापुर द फिल्म' में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जानकारी; लिखा- 'यकीन नहीं हो रहा'
अर्जुन की मां ग्वेन का 27 अक्तूबर, 2018 को कैंसर के कारण निधन हो गया था। कुछ महीने पहले अर्जुन ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी मां की कैंसर से लड़ाई और उस दौरान की चुनौतियों के बारे में बताया था। अर्जुन ने वीडियो में बताया. 'कैंसर आजकल एक महामारी बन गया है। मेरी मां का इलाज हुआ, वे ठीक हो गईं, लेकिन 10 महीने बाद कैंसर उनके फेफड़ों तक फैल गया। फिर मेरे दोस्त की मदद से हम लिस्बन के चंपालीमौड फाउंडेशन गए।'
अर्जुन रापमाल जल्द ही थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में 'धुरंधर' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। 'धुरंधर' एक जासूसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इस फिल्म में रणवीर के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की घोषणा जुलाई 2025 में हुई थी और यह 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: शाहरुख से मिलना चाहते हैं एनरिक इग्लेसियस, कियारा से लेकर करीना तक मुंबई कॉन्सर्ट में शामिल होंगे कई सेलेब्स