फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 2 Take Shah Rukh Khan Movie Dilwale Dulhania Le Jayenge Afternoon Time Slot

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले शाहरुख खान को दिया बड़ा झटका, किंग खान के फैंस हुए निराश; 30 साल का टूटा रिकॉर्ड

Tue, 17 Mar 2026 02:18 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Tue, 17 Mar 2026 02:18 PM IST
सार

Dhurandhar 2 : दो दिन बाद रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज होगी। फिल्म का रिलीज से पहले जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। इस फिल्म ने शाहरुख खान को भी बड़ा झटका दिया है, जानिए कैसे?

विज्ञापन
Dhurandhar 2 Take Shah Rukh Khan Movie Dilwale Dulhania Le Jayenge Afternoon Time Slot
शाहरुख खान के लिए क्यों मुसीबत बनी फिल्म 'धुरंधर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

फिल्म ‘धुरंधर 2’ ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में बड़ा धमाका कर सकती है। फिल्म की प्री-बुकिंग तेजी से हो रही है। सैकनिल्क के मुताबिक अब तक फिल्म ने अपने ओपनिंग डे के लिए देश भर में 10 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं। कई फिल्मों के टाइम स्लॉट तक ‘धुरंधर 2’ को दिए जा रहे हैं। इसी लिस्ट में शाहरुख खान की तीस साल पहले रिलीज हुई एक हिट फिल्म भी शामिल हो चुकी है। जानिए, कौन सी है वो फिल्म?  

विज्ञापन

दिलवाले दुल्हनिया का स्लॉट ‘धुरंधर 2’ को मिला
30 साल से मुंबई के मशहूर 'मराठा मंदिर' थिएटर में शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ दिखाई जा रही है। आज तक इस फिल्म का दोपहर का स्लॉट किसी फिल्म काे नहीं मिला। लेकिन ‘धुरंधर 2’ के कारण इसे आगे के स्लॉट में शिफ्ट कर दिया गया है। यह फिल्म हर दिन सुबह 11:30 बजे दिखाई जाती है, फिल्म देखने के लिए लोग अब भी बड़ी संख्या में आते थे। लेकिन 'धुरंधर 2' के लंबे रनटाइम को देखते हुए शाहरुख खान की फिल्म को थिएटर में सुबह के पहले वाले स्लॉट में खिसका दिया गया है। 

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ ने की रिलीज से पहले की करोड़ों की कमाई 
सैकनिल्क के मुताबिक भारत में ‘धुरंधर 2’ की ओपनिंग डे की प्री-सेल्स 50 करोड़ (ग्रॉस) का आंकड़ा पार कर गई है। इसमें पेड प्रीमियर शो की कमाई भी शामिल है। सिर्फ प्रीमियर की एडवांस बुकिंग ही 33 करोड़ से ज्यादा है। 4 घंटे लंबे रनटाइम के बावजूद रणवीर सिंह की फिल्म को फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: सूटकेस पैक कर लो! 'धुरंधर 2' का रनटाइम देख सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़; तकिया और कंबल लेकर निकले लोग 

Dhurandhar 2 Take Shah Rukh Khan Movie Dilwale Dulhania Le Jayenge Afternoon Time Slot
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे 
आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, गौरव गेरा, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह सभी पहले पार्ट का भी हिस्से थे। फिल्म ‘धुरंधर 2’ थिएटर में 19 मार्च को रिलीज हो रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed