फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 2 Supporting Cast Rakesh Bedi Gaurav Gera Vivek Sinha Manav Gohil

रणवीर सिंह की फिल्म के ‘धुरंधर’ बने ये एक्टर्स, छोटे किरदारों में दिखाया दम; राकेश बेदी ने तो मचा दी धूम

Sun, 29 Mar 2026 12:52 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 29 Mar 2026 12:52 PM IST
सार

Dhurandhar 2 supporting actors: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ में कई ऐसे कलाकार भी शामिल हैं, जिनका स्क्रीन टाइम कम है लेकिन उनके किरदारों को दर्शक खूब सराहा रहे हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में जो बने फिल्म के असली धुरंधर।

विज्ञापन
Dhurandhar 2 Supporting Cast Rakesh Bedi Gaurav Gera Vivek Sinha Manav Gohil
फिल्म 'धुरंधर 2' में पसंद किए ये कलाकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर पैर जमाए बैठी है। फिल्म ने 800 करोड़ रुपये का कलेक्शन अब तक कर लिया है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म में कुछ ऐसे कलाकार भी हैं, जिन्होंने छोटे किरदारों में दमदार अभिनय कर दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। 

विज्ञापन

Dhurandhar 2 Supporting Cast Rakesh Bedi Gaurav Gera Vivek Sinha Manav Gohil
फिल्म 'धुरंधर 2' में जमील जमाली के किरदार में नजर आए राकेश बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम@jiostudios

राकेश बेदी ने डायलॉग से जीता फैंस का दिल
फिल्म ‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी ने एक पाकिस्तानी राजनेता का जमील जमाली का किरदार निभाया था। फिल्म में ‘बच्चा है तू मेरा’ जैसे कई डायलॉग खूब पॉपुलर हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस डायलॉग को जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं।फिल्म में उनका किरदार जमील एक करप्ट पॉलिटिशियन है, उसके तार अपराधियों के साथ जाकर जुड़ते हैं। राकेश बेदी ने इस किरदार को कभी मजाकिया तो कभी गंभीर तरीके से निभाया। ‘धुरंधर 2’ के आखिर में जमील, हमजा की मदद की करता है, क्योंकि वह भी भारतीय एजेंट निकलता है। इस सरप्राइज को देखकर फैंस चौंक गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar 2 Supporting Cast Rakesh Bedi Gaurav Gera Vivek Sinha Manav Gohil
फिल्म 'धुरंधर 2' में दिखे गौरव गेरा - फोटो : इंस्टाग्राम@gauravgera

आलम बनकर गौरव गेरा ने किया हैरान 
‘धुरंधर 2’ के कारण कॉमेडी के मशहूर रहे गौरव गेरा भी चर्चा में आ गए हैं। फिल्म में उन्होंने मोहम्मद आलम का गंभीर और संजीदा किरदार निभाया है। ‘धुरंधर 2’ में जब उनका किरदा आलम मरता है तो दर्शकों को बहुत बुरा लगता है। 

विज्ञापन

Dhurandhar 2 Supporting Cast Rakesh Bedi Gaurav Gera Vivek Sinha Manav Gohil
फिल्म 'धुरंधर 2' में उजैर बलोच बने दानिश पंडोर - फोटो : इंस्टाग्राम

उजैर के किरदार में छा गए दानिश पंडोर 
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने दानिश पंडोर को भी खूब पाॅपुलैरिटी दी है। इस फिल्म में उन्हाेंने उजैर बलोच का किरदार निभाया है। वह ल्यारी का एक गैंगस्टर है जो अपने भाई रहमान डकैत के राज को आगे बढ़ा रहा है। इस फिल्म से पहले दानिश ने कई फिल्में और सीरीज की लेकिन ‘धुरंधर 2’ उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई। 

Dhurandhar 2 Supporting Cast Rakesh Bedi Gaurav Gera Vivek Sinha Manav Gohil
फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आए विवेक सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम@viveksinhaactor

विवेक सिन्हा से हुई दर्शकों को नफरत
फिल्म ‘धुरंधर 2’ में विवेक सिन्हा का रोल चंद मिनट का है लेकिन वह दर्शकों को जेहन में बस जाते हैं, उनके किरदार से ऑडियंस को नफरत हो जाती है। सोशल मीडिया पर अपने नेगेटिव रोल के कारण वह दर्शकों से गालियां भी खा रहे हैं। लेकिन इस बात से वह काफी खुश हैं। फिल्म ‘धुरंधर 2’ में वह एक हाइजैकर जहूर मिस्त्री के रोल में थे जो भारत को भला-बुरा कहता है। जहूर मिस्त्री के डायलॉग सुनकर फैंस गुस्से से भर गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed