‘धुरंधर 2’ ने किया रिकॉर्ड्स का धमाका, 50 दिन बाद भी नहीं थमा फिल्म का तूफान; ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ रचा इतिहास
Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने थिएटर्स में 50 दिन पूरे कर लिए हैं और अब यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई है। आइए जानते हैं, फिल्म ने इतने दिनों में कितने रिकॉर्ड अपने नाम किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में 1791.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसी के साथ यह दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। साथ ही फिल्म ने इतने दिनों में कई रिकॉर्ड बनाए हैं।
साउथ की इस फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड
सेकनिक की लाइव रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 50वें दिन भी फिल्म भारत में 721 शोज में चल रही थी। इस दिन फिल्म ने 36 लाख रुपये की कमाई की। इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 1140.53 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1365.03 करोड़ रुपये रहा।
ये भी पढ़ें- CM बनने की खबर सुन स्टेडियम पहुंचे विजय के समर्थक, बंद मिले गेट तो रो पड़े फैंस; वीडियो हुआ वायरल
इस हफ्ते फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जब इसने ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ के 1788.06 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। अब ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ केवल ‘दंगल’ से पीछे है। फिल्म ने विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया और वहां से 426.35 करोड़ रुपये की कमाई की।
फिल्म का हर हफ्ते का कलेक्शन
फिल्म की सबसे खास बात यह रही कि इसका कलेक्शन हर हफ्ते मजबूत बना रहा। जहां कई बड़ी फिल्में शुरुआती हाइप के बाद जल्दी गिर जाती हैं, वहीं ‘धुरंधर 2’ लगातार दर्शकों को थिएटर्स तक खींचती रही।
फिल्म का हफ्तावार नेट कलेक्शन कुछ ऐसा रहा:
-
पहला हफ्ता: 674.17 करोड़ रुपये
-
दूसरा हफ्ता: 263.65 करोड़ रुपये
-
तीसरा हफ्ता: 110.60 करोड़ रुपये
-
चौथा हफ्ता: 54.70 करोड़ रुपये
-
पांचवां हफ्ता: 19.52 करोड़ रुपये
-
छठा हफ्ता: 12.45 करोड़ रुपये
-
सातवां हफ्ता: 5.58 करोड़ रुपये
कुल मिलाकर फिल्म ने भारत में 1140 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
1000 करोड़ नेट कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म
‘धुरंधर 2’ ने अपने रन के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड बनाए। यह भारत में 1000 करोड़ रुपये नेट कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई। साथ ही फिल्म ने लगातार 11 दिनों तक हिंदी में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया।
फिल्म ने सिर्फ 6 दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था, जबकि दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये कमाने में इसे सिर्फ 7 दिन लगे। फिल्म ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया। यह पहली हिंदी फिल्म बन गई जिसने एक ही दिन में दो बार 100 करोड़ रुपये का हिंदी नेट कलेक्शन किया।
विदेशों में भी फिल्म का जलवा
विदेशों में भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया में यह 8 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर कमाने वाली सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन गई। वहीं यूनाइटेड किंगडम में भी इसने 4.39 मिलियन पाउंड से ज्यादा कमाकर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड बनाया।
‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने भी नया इतिहास रच दिया है। इस सीरीज की दोनों फिल्मों ने मिलकर दुनियाभर में 3100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म डुओलॉजी बन गई है।
बुक माय शो पर बिके इतने करोड़ टिकट
फिल्म को ऑनलाइन भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब तक बुक माय शो पर इसके 1.82 करोड़ से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। खास बात यह रही कि रिलीज के कई हफ्तों बाद भी मल्टीप्लेक्स ऑडियंस फिल्म देखने पहुंचती रही।
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला था, इसकी लंबाई ज्यादा थी और कहानी काफी गंभीर थी। इसके बावजूद दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया और इसे एक बड़े सिनेमाई इवेंट की तरह देखा।
आज के समय में जहां कई बड़ी फिल्में दूसरे या तीसरे हफ्ते में ही कमजोर पड़ जाती हैं, वहीं आदित्य धर की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ लगभग दो महीने तक थिएटर्स में मजबूती से टिकी रही। अब 50 दिन पूरे होने के साथ यह फिल्म हाल के हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस कहानियों में शामिल हो चुकी है।