फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 2 Actor Rakesh Bedi Play Dhurandar Watavdekar Role In Serial Qubool Hai 12 Years Back

12 साल पहले राकेश बेदी ने खुद को कहा था ‘धुरंधर’, हिट सीरियल में निभाया था खास किरदार; यहां देखें वीडियो

Sat, 21 Mar 2026 03:00 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 21 Mar 2026 03:00 PM IST
सार

Dhurandhar 2 Actor Rakesh Bedi: राकेश बेदी ने ‘धुरंधर 2’ में अपने अभिनय और किरदार से दर्शकों को चौंका दिया है। लेकिन वह 12 साल पहले ही खुद को धुरंधर कह चुके हैं। एक हिट सीरियल ‘कुबूल है’ से उनका ‘धुरंधर 2’ का किरदार कैसे कनेक्ट होता है, जानिए? 

विज्ञापन
Dhurandhar 2 Actor Rakesh Bedi Play Dhurandar Watavdekar Role In Serial Qubool Hai 12 Years Back
राकेश बेदी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

इन दिनों ‘धुरंधर 2’ के कारण अभिनेता राकेश बेदी की हर जगह चर्चा है। क्लाइमैक्स देखकर दर्शक उन्हें ही असली धुरंधर बता रहे हैं। लेकिन दर्शक जानकर हैरान होंगे कि 12 साल पहले भी वह खुद को धुरंधर बता चुके हैं। सीरियल ‘कुबूल है’ में उन्हाेंने एक ऐसा किरदार निभाया था, जो अब जाकर ‘धुरंधर 2’ से कनेक्ट हो रहा है। 

विज्ञापन

‘कुबूल है’ सीरियल का सीन हुआ वायरल 
राकेश बेदी का 12 साल पुराना एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें वह सीरियल ‘कुबूल है’ में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस सीरियल में इमिग्रेशन ऑफिसर धुरंधर बटावडेकर का रोल किया था। इस किरदार को सीरियल के लीड कैरेक्टर्स पर शक होता है। तब राकेश बेदी का किरदार कहता है, ‘आंसू, पॉलिटिकल प्रेशन, पैसा या आपकी फालतू की ड्रामेबाजी का धुरंधर बटावडेकर पर कोई असर नहीं होता है।’ फैंस राकेश बेदी के मुंह से धुरंधर नाम सुनकर हैरान हैं। लगभग 12 साल बाद वह इसी नाम की हिट फिल्म का हिस्सा हैं और खूब चर्चा में बने हुए हैं। 

विज्ञापन

 



ये खबर भी पढ़ें: 'धुरंधर- द रिवेंज' में भी सॉन्ग रिक्रिएशन का जलवा, क्या है फिल्म में सुनाई दिए सभी गानों की कहानी? जानिए 

 

Dhurandhar 2 Actor Rakesh Bedi Play Dhurandar Watavdekar Role In Serial Qubool Hai 12 Years Back
फिल्म 'धुरंधर 2' में राकेश बेदी और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर 2’ में निभाया जमील जमाली का किदार
फिल्म ‘धुरंधर’ में राकेश बेदी ने एक पाकिस्तानी राजनेता का जमील जमाली का किरदार निभाया था। जमील की बेटी अलीना से ही हमजा (रणवीर सिंह) का किरदार शादी करता है। इस आड़ में वह अपना जासूसी मिशन पूरा करता रहता है। जमील का किरदार करप्ट पॉलिटिशियन का था, उसके तार अपराधियों के साथ जाकर जुड़ते थे। राकेश बेदी ने इस किरदार को कभी मजाकिया तो कभी गंभीर तरीके से निभाया। पहले पार्ट में यह किरदार दर्शकों को बस एक साइड कैरेक्टर लगता है लेकिन ‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली चौंकाता है। जब उसकी असल पहचान सामने आती है तो दर्शक हैरान हो जाते हैं।

‘धुरंधर 2’ ने किया शानदार कलेक्शन 
सैकनिल्क के अनुसार ‘धुरंधर 2’ ने कुल 271.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह कलेक्शन फिल्म ने तीसरे दिन में आकर पूरा किया है। फिल्म में रणवीर सिंह, राकेश बेदी के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे एक्टर नजर आए। फिल्म को आदित्य धर ने निर्देशित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed