फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Phir Se to Jaan Se Guzarte Hain and aari aari aari recreated songs of dhurandhar the revenge and dhurandhar

'धुरंधर- द रिवेंज' में भी सॉन्ग रिक्रिएशन का जलवा, क्या है फिल्म में सुनाई दिए सभी गानों की कहानी? जानिए

Sat, 21 Mar 2026 01:05 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 21 Mar 2026 01:05 PM IST
सार

Dhurandhar The Revenge Film Songs: फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' में कई पुराने गानों को रीक्रिएट करके इस्तेमाल किया गया है। इस खबर में पढ़ें पार्ट 2 में सुनाई दिए गानों से जुड़ी जानकारी...

विज्ञापन
Phir Se to Jaan Se Guzarte Hain and aari aari aari recreated songs of dhurandhar the revenge and dhurandhar
धुरंधर 2 के गाने - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर' के दोनों पार्ट के गानों को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया है। पूरी फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी शाशवत सचदेव के कंधों पर थी और उन्होंने इसकी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। फिल्म के ज्यादातर गाने जैस्मीन सैंडलस ने गाए। यहां जानिए फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के गानों से जुड़ी खास जानकारी... 
विज्ञापन


'आरी-आरी'
फिल्म का टाइटल सांग 'आरी-आरी' एक पुराने गाने से लिया गया। बारी-बरसी की धुन के आधार पर बना यह गाना काफी पॉपुलर है। पहली बार यह गाना बॉम्बे रॉकर्स ने 2003 में क्रिएट किया था।
विज्ञापन

अब 'धुरंधर' के मेकर्स ने अपने पहले पार्ट की तरह दूसरे पार्ट में भी पुराने गानों को नए रूप में पेश करते हुए इस गाने का इस्तेमाल किया है। 'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर के साथ ही यह गाना रिलीज कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


'वारी जावां'
'आरी-आरी' की तरह ही 'वारी जावां' भी एक पारंपरिक पंजाबी गाना है। इसका म्यूजिक शाशवत सचदेव ने किया है और इसे भी जैस्मीन सैंडलस ने गाया है। 'आरी-आरी' की तरह ही इसे गाने के ऑरिजिनल क्रिएटर्स भी बॉम्बे रॉकर्स ही हैं। पूरे गाने में पंजाब की झलक देखने को मिलती है।

Phir Se to Jaan Se Guzarte Hain and aari aari aari recreated songs of dhurandhar the revenge and dhurandhar
धुरंधर 2 के गाने - फोटो : यूट्यूब
'FA9LA' की जगह 'दीदी'
फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत बने अक्षय खन्ना पर फिल्माया गया सिंगर फिल्पराची का गाना 'FA9LA' खूब मशहूर हुआ था। मेकर्स ने दूसरे पार्ट में भी वैसा ही एक गाना पेश किया है। जब फिल्म में रणवीर को शेर-ए-बलूच का सम्मान मिलता है तब जश्न के दौरान अल्जीरियाई सिंगर खालिद का गाना 'दीदी' सुनाई देता है।
इस गाने को रीक्रिएट किया गया है। ओरिजिनल गाना एक अरबी राई गीत है, जो 1992 में रिलीज हुआ था। 

'ओए-ओए' 
फिल्म का गाना 'ओए-ओए, तिरछी टोपी वाले' भी रीक्रिएटिड है। ओरिजिनल गाना 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'त्रिदेव' में इस्तेमाल किया गया था। इसे उदित नारायण, अमित कुमार और जॉली मुखर्जी ने गाया था। 'धुरंधर 2' में जैस्मीन सैंडलस और अफसाना खान ने इसे आवाज देकर रीक्रिएट किया है।

Phir Se to Jaan Se Guzarte Hain and aari aari aari recreated songs of dhurandhar the revenge and dhurandhar
धुरंधर 2 के गाने - फोटो : सोशल मीडिया
'जान से गुजरते हैं'
'जान से गुजरते हैं' मूल रूप से उस्ताद नुसरत फतेह अली खान का गाना है। इसे शाशवत ने रिक्रिएट करके फिल्म में यूज किया है। गाने के जरिए रणवीर के किरदार हमजा की तकलीफ और उसके इमोशंस को पेश किया गया है।

'जाइए सजणा'
फिल्म के कुछ गाने पंजाबी में हैं। 'जाइए सजणा' को जैस्मीन सैंडलस और मशहूर पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज ने मिलकर गाया है। यह गाना इमोशंस से भरा हुआ है।

Phir Se to Jaan Se Guzarte Hain and aari aari aari recreated songs of dhurandhar the revenge and dhurandhar
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'मैं और तू'
यह फिल्म का एक ओरिजिनल सॉन्ग है। 'मैं और तू' बगावत और मजबूत इरादों को दर्शाता है। जैस्मिम सैंडलस इस गाने को आवाज दी है। गाने को फैंस ने खूब पसंद कर रहे हैं। 

'आखिरी इश्क' 
'धुरंधर' का रोमांटिक गाना 'गहरा हुआ' रणवीर सिंह और सारा अर्जुन पर फिल्माया गया था। गाने को अरिजीत सिंह ने गाया था। मगर इस बार 'धुरंधर द रिवेंज' का रोमांटिक गाना 'आखरी इश्क..' जुबिन नौटियाल ने गाया है। गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। यह भी फिल्म का एक ओरिजिनल सॉन्ग ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed