फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ‘Dhoni: The Untold Story’ postponed, Shahid Kapoor’s ‘Shaandaar’ to release on October 22 instead

'धोनी' के हाथ से निकला मौका, 'शानदार' ने लपका

Sun, 28 Jun 2015 02:24 PM IST
Updated Sun, 28 Jun 2015 02:24 PM IST
विज्ञापन
‘Dhoni: The Untold Story’ postponed, Shahid Kapoor’s ‘Shaandaar’ to release on October 22 instead
त्यौहारों के सीजन को फिल्म रिलीज के लिए बहुत ही मुफीद माना जाता है। देखने में आया है कि फेस्टिव साजन मे कई कमजोर फिल्में भी अच्छा बिजनेस कर जाती हैं। लेकिन सुशांत सिंह के अभिनय वाली 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के हाथ से दशहरा पर रिलीज का मौका निकल गया है।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बन रही फिल्म 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को 22 अक्टूबर को रिलीज होना था। लेकिन अब फिल्म के लिए और इंतजार करना पडे़गा। फिल्म के निर्माता फिल्म को 22 अक्टूबर तक रिलीज करने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन


ऐसे में शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिकाओं वाली 'शानदार' ने दशहरा के मौके को लपक लिया है। निर्देशक विकास बहल के अनुसार उनकी फिल्म अब 22 अक्टूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 'शानदार' को चार सितंबर को होना था रिलीज

‘Dhoni: The Untold Story’ postponed, Shahid Kapoor’s ‘Shaandaar’ to release on October 22 instead

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, विकास बहल की 'शानदार' की रिलीज की तारीख पहले चार सितबंर थी लेकिन 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की रिलीज टलते ही फिल्म के निर्माताओं ने 22 अक्टूबर को फिल्म को रिलीज करने की घोषणा कर दी।

आलिया भट्ट और शाहिद कपूर के अभिनय वाली ये फिल्म डेस्टीनेशन शादियों के बढ़ते चलन पर बनी रोमांटिक फिल्म है। फिल्म में शाहिद कपूर की सौतेली बहन सना कपूर भी अपना फिल्मी कैरियर शुरू कर रही हैं।

शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर भी फिल्म में एक खास किरदार में हैं। फिल्म को फैंटम प्रोड्यूस कर रही है। फैंटम की 'बॉम्बे वेलवेट' बुरी तरह फ्लॉप रही थी ऐसे में दशहरा पर फिल्म को रिलीज करके कितना फायदा निर्माताओं को होता है इसके लिए तो दशहरा तक इंतजार करना होगा।

दशहरा तक नहीं पूरी हो पाएगी 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की शूटिंग

‘Dhoni: The Untold Story’ postponed, Shahid Kapoor’s ‘Shaandaar’ to release on October 22 instead

22 अक्टूबर को दशहरा होने के के कारण फिल्म के लिए ये एक अच्छा अवसर माना जा रहा था। लेकिन अब फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है। माना जा रहा है इससे फिल्म को नुकसान हो सकता है।

नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत सिंह महेंद्र सिंह धोनी के किरदार में नजर आएंगे। धौनी के समकालीन कई क्रिकेटरों के लिए भी कई नामों की चर्चा है।

माना जा रहा है कि फिल्म का बजट भी इसके शूटिंग में बड़ी बधा बन रहा है। महेंद्र सिंह धोनी खुद भी अपनी जिंदगी पर बन रही फिल्म के लिए एक बड़ी रकम मांग चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed