{"_id":"5b6d5c994f1c1b9f3e8b61da","slug":"dharmendra-sunny-deol-and-bobby-deol-starrer-yamla-pagla-deewana-phir-se-trailer-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamla Pagla Deewana Phir Se trailer: सलमान से लेकर रेखा तक, पूरा बॉलीवुड लगाएगा तड़का","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Yamla Pagla Deewana Phir Se trailer: सलमान से लेकर रेखा तक, पूरा बॉलीवुड लगाएगा तड़का
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Aug 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
यमला पगला दीवाना फिर से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मा प्रोडक्शन्स में बनी धर्मेंद्र की फिल्म 'यमला पगला दीवाना... फिर से' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में आपको सब कुछ देखने को मिल जाएगा। यानी की यमला पगला दीवाना फिर का कॉमेडी और मस्ती से भरपूर फिल्म है।
विज्ञापन
ट्रेलर में जहां कृति खरबंदा का बोल्ड अवतार नजर आ रहा है, वहीं शत्रुघ्न सिन्हा भी अपना फेमस डायलॉग खामोश बोलते नजर आ रहे हैं। फिल्म में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल के अलावा रेखा, सोनाक्षी सिंहा और सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में सनी देओल का ढाई किलो का हाथ भी साफ नजर आ रहा है जिसका इस्तेमाल वो एक्शन के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रेलर देख आप भी यही कहेंगे कि इस बार देऔल फैमिली मस्ती के मूड में लौटी है। 2011 में आई यमला पगला दीवाना को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। हालांकि 2013 में यमला पगला दीवाना-2 कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। इससे पहले यमला पगला दीवाना फिर से के अब तक कई पोस्टर, दो गाने और टीजर रिलीज किये जा चुके हैं।
विज्ञापन
फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं पंजाबी फिल्ममेकर नवनीत सिंह। जबकि प्रोडक्शन का जिम्मा संभाला है सनी देओल ने। पहले 'यमला पगला दीवाना फिर से' 15 अगस्त पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' भी इसी स्वतंत्रता दिवस रिलीज हो रही है। इस वजह से फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' के मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 31 अगस्त कर लिया है।
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर