{"_id":"619bb2110f2c7125ce5b357d","slug":"dharma-productions-next-film-titled-mr-and-mrs-mahi-stars-rajkummar-rao-and-janhvi-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mr and Mrs Mahi: करण जौहर ने किया नए फिल्म का एलान, राजकुमार राव और जान्हवी कपूर को जोड़ी मचाएगी धमाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mr and Mrs Mahi: करण जौहर ने किया नए फिल्म का एलान, राजकुमार राव और जान्हवी कपूर को जोड़ी मचाएगी धमाल
Mon, 22 Nov 2021 08:36 PM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Mon, 22 Nov 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
मिस्टर एंड मिसेज माही
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 1998 में फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के साथ शुरू हुए धर्मा प्रोडक्शंस ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक यादगार फिल्में दी हैं। धर्मा प्रोडक्शंस के साथ ही करण जौहर ने भी निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। वह कई नए एक्टर्स को अपनी फिल्मों से स्टार बना चुके हैं। एक बार फिर करण जौहर अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म का नाम मिस्टर एंड मिसेज माही है। इसमें राजकुमार राव और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को शरण शर्मा निर्देशित करेंगे। इससे पहले वह जान्हवी कपूर के साथ बहुचर्चित बायोपिक, गुंजन सक्सेना- द कारगिल वुमन में साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
फिल्म में राजकुमार राव 'महेंद्र' और जाहन्वी कपूर 'महिमा' के रुप में नजर आएंगें। माना जा रहा है कि दोनों ही कलाकार क्रिकेटरों के रुप में नजर आ सकते हैं। हाल में ही धर्मा प्रोडक्शंस के ट्वीट में क्रिकेट बैट इमोजी की व्याख्या की गई थी और आज हुए फिल्म के एलान के दौरान बॉल की इमोजी दिखाई दी है। जिससे फिल्म क्रिकेट पर आधारित होने की संभावना हैं। इसके साथ ही दोनों एक्टर्स को जल्द खेल में अभ्यास करते भी नजर आएंगे। फिल्म 7 अक्तूबर 2022 में रिलीज होगी।
विज्ञापन