फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhanush to spend 150 crore Rupees for his new Poes Garden home in Chennai

आशियाना: सुपरस्टार धनुष नए घर के लिए खर्च करेंगे 150 करोड़ रुपये, ये होगी खासियत

Sun, 27 Jun 2021 09:04 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 27 Jun 2021 09:04 AM IST
सार

सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद धनुष चेन्नई में नया घर बनवा रहे हैं। खबरें आ रही हैं कि इस घर के लिए वह एक मोटी रकम खर्च करने वाले हैं। बता दें यह घर रजनीकांत के मौजूदा घर के पास ही है।

विज्ञापन
Dhanush to spend 150 crore Rupees for his new Poes Garden home in Chennai
धनुष - फोटो : Instagram

विस्तार

साउथ के सुपरस्टार धनुष ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं और उनके फैंस उनपर जान छिड़कते हैं। धनुष सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। फिल्मों के अलावा धनुष अपनी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद धनुष राजा महाराजाओं की तरह जिंदगी जीते हैं। अब खबरें आ रही हैं कि धनुष अपना एक नया घर चेन्नई में बनवा रहे हैं। साथ ही यह भी सामने आया है कि चेन्नई में पोएस गार्डन में घर के लिए वो एक मोटी रकम खर्च करने वाले हैं। धनुष का यह नया आशियाना चार मंजिला होगा। खास बात है कि इसी इलाके में उनके ससुर रजनीकांत भी रहते हैं। बीते दिनों धनुष ने इस जगह का भूमि पूजन भी किया है, उस मौके पर रजनीकांत भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धनुष का यह घर पर 19000 स्क्वायर फीट में फैला है। इसे बनाने में लगभग 150 करोड़ रुपए की लागत आएगी। बता दें धनुष इस समय अमेरिका में है और वह एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे हैं। इस वेब सीरीज का नाम 'द ग्रे मैन' है। 

विज्ञापन

Dhanush to spend 150 crore Rupees for his new Poes Garden home in Chennai
धनुष - फोटो : सोशल मीडिया

द ग्रे मैन के बारे में धनुष ने कहा था, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं वेब सीरीज द ग्रे मैन में काम करूंगा। इसमें मेरे अलावा रायन कोसलिंग और क्रिस एवांस की अहम भूमिका होगी। इसका निर्देशन द रुसो ब्रदर्स करेंगे। मैं इस शानदार प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं और काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। मेरे प्रशंसकों का आभार, जो पूरे विश्व में फैले हुए हैं और मुझे प्यार देते हैं।' इसके अलावा धनुष आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और सारा अली खान की भी अहम भूमिका है। 

Dhanush to spend 150 crore Rupees for his new Poes Garden home in Chennai
अभिनेता धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या - फोटो : Instagram

बता दें कि धनुष ने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से 18 नवंबर 2004 को शादी रचाई थी। शादी तमिल रिवाज के अनुसार हुई थी, जिसमें कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था। इतना ही नहीं रिसेप्शन में आ रहे मेहमानों से कार्ड दिखाकर अंदर आने की गुजारिश की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed