'धमाल 4' ट्रेलर लॉन्च पर अजय देवगन का खुलासा, बताया क्यों सफल हैं बॉलीवुड के सीक्वल; बोले- 'प्रेशर में सब...'
Dhamaal 4 Ajay Devgn: 'धमाल 4' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अजय देवगन ने बॉक्स ऑफिस के दबाव के बारे में खुलकर बात की। इसी के अजय ने यह भी बताया कि आखिर बॉलीवुड फिल्मों के सीक्वल सफल क्यों होते हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजय देवगन की आने वाली कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' का ट्रेलर आज शुक्रवार 12 जून को रिलीज हो गया है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अजय देवगन ने बताया कि आखिर फिल्म रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस का कितना दबाव होता है। इसके साथ ही अजय ने यह भी बताया कि बॉलीवुड फिल्मों के सीक्वल इतने सफल क्यों होते हैं?
बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर क्या बोले अजय देवगन?
अजय देवगन ने माना कि फिल्म रिलीज होने से पहले हर किसी को थोड़ा डर और दबाव महसूस होता है। उन्होंने कहा, 'जब भी कोई फिल्म रिलीज होने वाली होती है, तो प्रेशर होना बिल्कुल सामान्य है। इससे हर एक्टर गुजरता है। हम बहुत मेहनत से फिल्म बनाते हैं और हमेशा यही उम्मीद रहती है कि दर्शकों को यह पसंद आए। इसी उम्मीद की वजह से रिलीज के वक्त दिल में थोड़ी घबराहट रहती है।'
View this post on Instagram
सीक्वल फिल्में क्यों होती हैं हिट?
'गोलमाल' और 'दृश्यम' जैसी कई सुपरहिट सीक्वल फिल्मों में काम कर चुके अजय देवगन ने बताया कि सीक्वल के हिट होने का राज क्या है। अजय ने कहा कि सीक्वल फिल्में तभी कामयाब होती हैं, जब दर्शकों को पिछली फिल्म के किरदार बहुत पसंद आए हों। एक बार जब दर्शक किरदारों से जुड़ाव महसूस करने लगते हैं, तो उसी कहानी को आगे बढ़ाना आसान और मजेदार हो जाता है।
कब रिलीज होगी 'धमाल 4'
'धमाल 4' में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और अंजली आनंद जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार हैं। अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' और आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' के साथ टकराव से बचते हुए अब 'धमाल 4' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
क्या है फिल्म की कहानी
अजय देवगन इस फिल्म में 'गुड्डू' नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो उन्होंने 'धमाल 3' में भी निभाया था। फिल्म में उनकी जोड़ी ईशा गुप्ता के साथ दिखेगी। इस बार भी फिल्म की कहानी एक मजेदार खजाने की खोज पर आधारित है, जहां सभी किरदार सोने के पहाड़ को ढूंढ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Lagaan: स्पेशल स्क्रीनिंग पर फिर जुटे लगान के सितारे, कमाल की दिखी बॉन्डिंग; ग्रेसी सिंह को देखकर खुश हुए फैंस