फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhadak: janhvi kapoor Ishaan Khattar debut movie completed 4 years know who is more successful today in both

Dhadak: जान्हवी कपूर-ईशान खट्टर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' को चार साल पूरे, जानिए आज कौन है आगे?

Wed, 20 Jul 2022 02:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 20 Jul 2022 02:37 PM IST
सार

अभिनेत्री जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर ने वर्ष 2018 में फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया था। आज इस फिल्म को चार साल पूरे हो गए हैं। बता दें कि करण जौहर ने इस फिल्म के जरिए दोनों सितारों को लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Dhadak: janhvi kapoor Ishaan Khattar debut movie completed 4 years know who is more successful today in both
धड़क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर ने वर्ष 2018 में फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया था। आज इस फिल्म को चार साल पूरे हो गए हैं। बता दें कि करण जौहर ने इस फिल्म के जरिए दोनों सितारों को लॉन्च किया था। फिल्म की काफी चर्चा हुई थी। जान्हवी कपूर जहां दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर की बेटी हैं। वहीं, ईशान खट्टर अभिनेता शाहिद कपूर के छोटे भाई हैं। इस फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिले और कमाई भी जोरदार हुई। कुल मिलाकर दोनों स्टारकिड्स को शानदार डेब्यू करने का मौला मिला। लेकिन, इस फिल्म के रिलीज होने के चार साल बाद अब इन दोनों स्टार्स का करियल काफी अलग-अलग दिशाओं में जा रहा है। 

विज्ञापन

दर्शकों को पसंद आई थी दोनों की एक्टिंग
इस फिल्म की रिलीज के वक्त करण जौहर पर नेपोटिज्म के काफी आरोप लगे थे। फिल्म में अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने में दोनों ही सितारे कामयाब रहे थे। फिल्म 'धड़क' के बाद जहां जान्हवी फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' और 'रूही' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी 'घोस्ट स्टोरीज' में भी उन्होंने काम किया है। दूसरी तरफ, फिल्म 'धड़क' के बाद ईशान की एक ही फिल्म रिलीज हुई है और वह फिल्म है 'खाली पीली'। यानी इस मामले में जान्हवी कपूर, ईशान से आगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसे मिला ज्यादा प्यार?
इसके अलावा एक बड़ा अंतर यह भी है कि जहां 'धड़क' के बाद रिलीज हुईं जान्हवी कपूर की फिल्मों को दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली, वहीं ईशान की फिल्म को पूरी तरह नकार दिया गया। हालांकि, नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'अ सूटेबल बॉय' में ईशान की तारफी हुई, लेकिन इस सीरीज को देखने और पसंद करने वाले दर्शक एक खास वर्ग के ही हैं।

विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगे नजर
जान्हवी की अगली फिल्मों की बात करें वह जल्द ही फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आएंगी, जो 29 जुलाई को रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर आने मिसेज माही' भी है। उनकी फिल्म 'मिली' भी रिलीज के लिए तैयार है और फिलहाल वह वरुण धवन के साथ 'बवाल' की शूटिंग कर रही हैं। वहीं, ईशान खट्टर की अगली फिल्म 'फोन भूत' है। इसमें वह कटरीना कैफ और सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म को जुलाई में ही रिलीज होना था, लेकिन यह टल गई है और अब नवंबर में रिलीज होगी। तापसी पन्नू और प्रियांशु पैन्युली के साथ उनकी फिल्म 'पिप्पा' इस साल नवंबर में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed