{"_id":"91862733d6296a5d01510837d7bf405c","slug":"deven-verma-death-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता देवेन का निधन, आज अंतिम संस्कार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेता देवेन का निधन, आज अंतिम संस्कार
टीम डिजिटल/नई दिल्ली
Updated Tue, 02 Dec 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंगूर के अलावा कई अन्य फिल्मों में यादगार भूमिकाएं करने वाले अभिनेता देवेन वर्मा का निधन हो गया है।
विज्ञापन
अपनी बेजोड़ टाइमिंग कॉमेडी से पहचान बनाने वाले अभिनेता और कॉमेडियन देवेन वर्मा का निधन हो गया है। उनकी मौत दिल का दौर पड़ने से हुई। उन्होंने अंतिम सांसे पुणे में ली हैं। मंगलवार की दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
1961 में यश चोपड़ा निर्देशित फिल्म ‘धर्म पुत्र’ से कैरियर शुरू करने वाले देवेन ने कई तरह के रोल में हाथ आजमाया। लेकिन उन्हें ज्यादा ख्याति उनके कॉमिक रोल के लिए मिली।
विज्ञापन
1975 में रिलीज हुई फिल्म चोरी मेरा काम में उन्हें बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। इसके बाद फिर उन्हें 1978 में चोर के घर चोर फिल्म में बेस्ट कॉमेडियन का अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
गुलजार निर्देशित अंगूर फिल्म में देवेन की भूमिका सबसे यादगार मानी जाती है। इस फिल्म में वह संजीव कुमार के साथ डबल रोल में थे।