फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Despite Security Lapse Salman Khan Attended The event With High Security

Salman Khan: टाइट सिक्योरिटी के साथ नजर आए सलमान, वीडियो वायरल; बीते दिनों घर में घुसे थे अनजान शख्स

Sun, 25 May 2025 01:02 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 25 May 2025 01:02 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान एक वेडिंग इवेंट में शामिल हुए। इस इवेंट में जब भाईजान पहुंचे तो उनकी सिक्योरिटी काफी ज्यादा दिखी। हाल ही में एक्टर की सुरक्षा में चूक हुई, उनके घर में दो अनजान शख्स घुस आए थे। सलमान के हालिया वायरल वीडियो पर फैंस ने भी रिएक्ट किया है। 

विज्ञापन
Despite Security Lapse Salman Khan Attended The event With High Security
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

विस्तार

सलमान खान को पिछले कुछ समय से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिल रही है। हाल ही में उनकी सुरक्षा में भी चूक हुई, दो अनजान लोग उनके घर में घुसने की कोशिश करते पकड़े गए। इस घटना के बाद से ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन घटनाओं के बीच भी सलमान खान एक शादी में शामिल होने पहुचे। 

विज्ञापन

चारों तरफ नजर आए बॉडीगॉर्ड 
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि सलमान खान गाड़ी से उतरते हैं तो उनके चारों तरफ बॉडीगॉर्ड नजर आते हैं। इनकी सुरक्षा में ही वह शादी के इवेंट में आगे बढ़ते हैं। जिस शख्स की शादी में सलमान खान शामिल हुए, वह भी उनका स्वागत करता है। शादी में मौजूद लोग सलमान खान को देखने के लिए बेताब नजर आए। थोड़ी देर इस शादी के इवेंट में रहने के बाद सलमान वहां से निकल  जाते हैं।  

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


फैंस ने दिए रिएक्शन 
सलमान खान के इस वायरल वीडियो पर उनके फैंस ने भी रिएक्शन दिया है। एक यूजर लिखता है, ‘भाईजान हमेशा फिट, हैंडसम लगते हैं।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ इतना स्टारडम हासिल करने के लिए किसी को दूसरा जन्म लेना होगा।।’ कई और फैंस ने सलमान के लिए फायर, हार्ट इमोजी शेयर किए।

ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान के घर के आस-पास मंडराना भी होगा मुश्किल, मुंबई पुलिस उठाने जा रही ये कदम  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


पिछले दिनों हुई सलमान की सुरक्षा में चूक 
मंगलवार को सलमान खान की सिक्योरिटी में चूक हुई। एक युवक कार में पीछे छिपकर सलमान के बिल्डिंग परिसर में घुसने में कामयाब हो गया। सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। युवक का नाम जितेन्द्र कुमार सिंह है, जो छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है। फिर बुधवार रात एक अनजान महिला ने भी सलमान के घर में घुसने की कोशिश की। मुंबई पुलिस के मुताबिक ईशा छाबड़ा नाम की इस महिला ने रात को लगभग 3:30 बजे सलमान के घर में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि महिला बिल्डिंग की लिफ्ट से सीधे सलमान के फ्लैट तक जा पहुंची। बाद में गैलेक्सी अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड ने उस महिला को पकड़ लिया और बांद्रा पुलिस को सौंप दिया। बांद्रा पुलिस ने ईशा नाम की इस महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर गुरुवार सुबह गिरफ्तार भी किया। 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed