फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika said, would like to Ranbir marry

दीपिका ने कहा 'रणबीर से शादी करना चाहेंगी'

Wed, 14 Jan 2015 04:58 PM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 04:58 PM IST
विज्ञापन
Deepika said, would like to Ranbir marry

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की सगाई के बाद कैटरीना को दी गई 'सलाह' के बाद दीपिका पादुकोन ने यह कह कर सबको हक्का-बक्का कर दिया है कि वो 'रणबीर से शादी करना चाहेंगी।'

विज्ञापन


अब एक अंग्रेज़ी वेबसाइट ने कहा है कि स्टार गिल्ड अवार्ड फंक्शन में दीपिका पादुकोण से पूछा गया कि अगर वो कैटरीना कैफ होतीं तो उनका न्यू ईयर रेज़ोल्यूशन क्या होता। इस पर दीपिका का जवाब था कि 'वो रणबीर से शादी करना चाहतीं।'
विज्ञापन


वहीं दीपिका ने कैटरीना कैफ को 'सलाह' देने के बाद से ही चर्चा में हैं। हालांकि, यह सलाह एक मजाक के तौर पर दिया गया था लेकिन इसे रणबीर की पूर्व प्रेमिका की ओर से कैटरीना को दी गई नसीहत मानी जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर क्यों कहा दीपिका ने ऐसा

Deepika said, would like to Ranbir marry

दीपिका पादुकोन के एक बाद एक दोनों कही गई बातों को उनके फैन समझ नहीं पा रहे हैं। जबकि रणबीर और कैटरीना एक दूसरे से सगाई कर चुके हैं। वहीं दीपिका भी रणवीर सिंह से डेट कर रही हैं।

दीपिका ने जब बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था तब रणबीर उनके सबसे अच्छे दोस्तों में से एक थे। बाद में रणबीर और दीपिका में नजदीकियां बढ़ने लगीं।

लेकिन बाद में किन्हीं कारणों से दीपिका पादुकोन और रणबीर कपूर का रिश्ता किसी मुकाम पर पहुंचने से पहले ही खत्म हो गया। अब जब दीपिका और रणबीर दोनों की राहें अलग अलग हैं तब दीपिका का मजाक में यह कहना कि वह रणबीर से शादी करना चाहतीं हैं, उनके फैंस को समझ नहीं आ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed