फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika said to Katrina, do not marry Ranbir

दीपिका ने कहा, रणबीर से शादी मत करना कैट

Wed, 14 Jan 2015 01:53 PM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 01:53 PM IST
विज्ञापन
Deepika said to Katrina, do not marry Ranbir

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कैटरीना कैफ को एक 'सलाह' दी है कि वह रणबीर कपूर से शादी न करें। हालांकि, यह सलाह एक मजाक के तौर पर दिया गया लेकिन इसे रणबीर की पूर्व प्रेमिका की ओर से कैटरीना को दी गई नसीहत मानी जा रही है।

विज्ञापन


मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड समारोह में दीपिका पादुकोन ने मजाक में एक विडियो के लिए दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कैटरीना को यह सलाह दे डाली। दीपिका से पूछा गया था कि 'आप कैटरीना को क्या सलाह देना चाहेंगी, तो दीपिका ने कहा, 'रणबीर कपूर से शादी मत करना।'
विज्ञापन


वैसे, दीपिका और कैटरीना के बीच रिलेशन इतने अच्छे नहीं हैं लेकिन बेहद खराब भी नहीं। लेकिन जब दीपिका को मौका मिलता है, कैट पर चुटकी लेने से नहीं चुकतीं, वहीं कैट अक्सर जवाब में चुप ही रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कैटरीना-रणबीर की सगाई का क्या होगा?

Deepika said to Katrina, do not marry Ranbir

दीपिका पादुकोन ने जब से कैटरीना कैफ को रणबीर से शादी न करने की सलाह दी है तब से बॉलीवुड में चर्चा है कि 'अब कैटरीना और रणबीर की सगाई का क्या होगा?'

हालांकि दीपिका ने कैटरीना से यह बात मजाक में कही थी लेकिन यह सभी जानते हैं कि कभी दीपिका और रणबीर गहरे रिलेशन में थे। इसलिए कहीं वाकई कैटरीना-रणबीर की सगाई टूटेगी तो नहीं।

दूसरी तरफ दीपिका पादुकोन और रणवीर सिंह रिलेशन में हैं। रणवीर ने पिछले हफ्ते ही दीपिका के जन्मदिन पर दीपिका को प्रपोज भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed