फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   deepika padukone xxx co star laugh to scorn priyanka chopra

प्रियंका का मजाक उड़ाया दीपिका की को-स्टार ने

Sat, 05 Mar 2016 03:39 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 05 Mar 2016 03:39 PM IST
सार

  • यह हीरोइन कोई और नहीं हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स में काम कर रही दीपिका पादुकोण की को-स्टार रूबी रोज हैं।
  • क्वांटिको के प्रोमो में प्रियंका के घने बाल उड़ते दिख रहे हैं। रोज द्वारा प्रियंका की स्टाइल का मजाक बनाए जाने पर उनकी सोशल मीडिया में आलोचना हो रही है।

विज्ञापन
deepika padukone xxx co star laugh to scorn priyanka chopra
दीपिका पादुकोण - फोटो : twitter

विस्तार

सफलता के साथ ही लोगों के दिल जलने की गंध भी आने लगती है। ऐसा ही कुछ इन दिनों प्रियंका चोपड़ा के साथ हो रहा है। अमेरिका में मिल रही कामयाबी के बाद वहां के भी कुछ कलाकार उनसे असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। यही वजह है कि प्रियंका के टीवी शो क्वांटिको के नए सीजन के प्रोमो को देख कर एक हीरोइन ने चौंकाने वाले टिप्पणी की। यह हीरोइन कोई और नहीं हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स में काम कर रही दीपिका पादुकोण की को-स्टार रूबी रोज हैं।
विज्ञापन


छह मार्च से क्वांटिको की नई सीरीज शुरू हो रही है। 88वें ऑस्कर अवार्ड के एक विज्ञापन ब्रेक में क्वांटिको के नए सीजन का प्रोमो प्रसारित किया गया। जिसमें पूरा फोकस प्रियंका पर है और देखने वालों को पता लगता है कि नए सीजन में क्या होने जा रहा है। प्रियंका ने ऑस्कर के रेड कारपेट पर कहा कि क्वांटिको लगातार बड़ा और बेहतर होता जाएगा। नए सीजन में जब असली आतंकवादी सामने आएंगे तो आप चौंक जाएंगे।
विज्ञापन


प्रियंका को मिल रही तवज्जो देखने के बाद रूबी रोज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि क्वांटिको का प्रोमो देख कर लगा कि किसी शैंपू का विज्ञापन चल रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रोमो में प्रियंका के घने बाल उड़ते दिख रहे हैं। रोज द्वारा प्रियंका की स्टाइल का मजाक बनाए जाने पर उनकी सोशल मीडिया में आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed