फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone visits Siddhivinayak temple ahead of release of Padmaavat

'पद्मावत' के खिलाफ अर्जी खारिज होते ही बप्पा के दरबार पहुंची दीपिका पादुकोण

Tue, 23 Jan 2018 02:06 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone visits Siddhivinayak temple ahead of release of Padmaavat
चौतरफा विरोधों और हिंसक घटनाओं के बीच फिल्म 'पद्मावत' पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से दोबारा खुशखबरी मिलते ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धी विनायक मंदिर पहुंची। दीपिका ने बप्पा के सामने मत्था टेकते हुए फिल्म 'पद्मावत' के लिए आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

 
इस दौरान मंदिर के बाहर मीडिया का जमावड़ा देखने को मिला। कड़ी चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच दीपिका ने मंदिर में प्रवेश किया। 'पद्मावती' इस दौरान पत्रकारों के सवालों से भी बचती नजर आईं। याद हो कि विभिन्न राजपूत संगठन जमकर फिल्म का विरोध कर रहे हैं। हद तो तब हो गई, जब दीपिका पादुकोण की नाक काटने वाले पर करोड़ों के ईनांम की घोषणा तक कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट से दोबारा मिली खुशखबरी

Deepika Padukone visits Siddhivinayak temple ahead of release of Padmaavat
आपको बता दें कि मंगलवार दोपहर फिल्म 'पद्मावत' के लिए खुशखबरी आई। जब इस मामले पर दोबारा सुनवाई करते हुए देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म पर रोक लगाने वाली मांगों को खारिज कर दिया। कोर्ट ने आदेश दिया कि 'पद्मावत' बिना किसी रोक के पूरे देश में रिलीज की जाए। इसके ठीक बाद फिल्म की लीड एक्ट्रेस का मंदिर पहुंचना बप्पा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करने से जोड़ कर देखा जा सकता है।

फिल्म 'पद्मावत' में दीपिका पादुकोण मेवाड़ की महारानी पद्मावती का किरदार निभा रही हैं। भारतीय इतिहास के अनुसार पद्मावती ने हजारों राजपूत वीरांगनाओं के साथ अग्निकुंड में कूदकर जौहर कर लिया था। फिल्म में दीपिका के अलावा शाहिद कपूर, महाराजा रतन सिंह की भूमिका में हैं तो रणवीर सिंह मुस्लिम अक्रांता अलाउद्दीन खिलजी का रोल प्ले करेंगे। फिल्म 25 जनवरी को पूरे देश में एकसाथ रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed