फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone uploads a funny video of Ranbir Kapoor

दीपिका ने मजाक-मजाक में पूछी रणबीर से निजी बात, वीडियो वायरल

Thu, 03 Sep 2015 04:06 PM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 04:06 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone uploads a funny video of Ranbir Kapoor

रणबीर और दीपिका ने तमाशा की शूटिंग के दौरान की एक वीडियो शेयर की है। शूटिंग के दौरान की इस वीडियो में रणबीर से दीपिका उनके बारे में सवाल कर रही हैं। रणबीर-दीपिका ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म तमाशा की शूटिंग खत्म की है। दोनों इस समय फिल्म को फाइनल टच देने में लगे हैं।

विज्ञापन


दीपिका ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उसमें दीपिका और रणबीर साथ साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। खास बात ये है कि इसमें दीपिका रणबीर से उनके फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में पूछ रही हैं। हालांकि रणबीर हर बात की जवाब में सिर्फ तमाशा ही कह रहे हैं।
विज्ञापन


ये वीडियो तमाशा के सेट का है। हर बात के जवाब में तमाशा कहने का क्या कुछ और भी मतलब है? इसको इस तरह भी देखा जा रहा है कि हालिया फिल्मों के खराब प्रदर्शन के बाद रणबीर को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो क्या रणबीर के दिल की बात जानती हैं दीपिका!

Deepika Padukone uploads a funny video of Ranbir Kapoor

इस वीडियो में रणबीर के जवाब देने से पहले ही दीपिका बता दे रही हैं कि वो क्या कहने वाले हैं। इससे साफ है कि भले ही दीपिका और रणबीर के ब्रेकअप को लंबा वक्त हो गया हो लेकिन वो आज भी एक-दूसरे के काफी करीब हैं।

हाल ही में जब फिल्म की शूटिंग खत्म हुई तो दोनों आखिरी दिन काफी भावुक हुए थे। वहीं अब ये वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों बेहद सहज दिख रहे हैं। दूसरी ओर कैटरीना से रिश्ते पर रणबीर लगातार खामोश हैं। ऐसे में कहीं ऐसा तो नहीं कि ये दो पुराने प्यार करने वाले फिर करीब आ गए हैं। खैर ये तो सिर्फ अटकले हैं।
 
ये है दीपिका का ट्वीट जिसमें उन्होने वीडियो को भी शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed