फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   deepika padukone throw a party

और दीपिका ने जाहिर कर दी खुशी

Mon, 23 Dec 2013 04:39 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Mon, 23 Dec 2013 04:39 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone throw a party

दीपिका पादुकोन ने अपनी खुशी जाहिर कर दी। इसके लिए उन्होंने बकायदा एक पार्टी भी दी।

विज्ञापन


दीपिका पादुकोण 2013 का साल जीवन भर नहीं भूल पाएंगी। अलविदा कहने जा रहे इस साल ने उन्हें रेस 2, ये जवानी है दीवानी, चैन्नई एक्सप्रेस और राम-लीला जैसी सुपरहिट फिल्में दी है।

इन चर्चित फिल्मों के बाद दीपिका सहज रूप से बॉलीवुड की नंबर वन हीरोइन बन जाती हैं। यही वजह है कि उन्होंने शनिवार की रात इस साल की सबसे यादगार पार्टी दी।
विज्ञापन


उनकी इस पार्टी में शाहरुख खान, गौरी खान, आमिर खान, किरण राव, अर्जुन रामपाल, मेहर, बिपाशा बसु, हरमन बावेजा, अभय देओल, प्रीति देसाई, इमरान खान, अवंतिका, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, फरहान अख्तर, आधुना अख्तर, करण जौहर, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा खान, अयान मुखर्जी, लारा दत्ता, महेश भूपति, रणदीप हूडा, सोहेल खान, आदित्य राय कपूर, राहुल बोस, संजय लीला भंसाली, मिलन लुथरिया, फराह खान, पुनीत मल्होत्रा, विधु विनोद चोपड़ा, अनुपमा चोपड़ा और रोहित शेट्टी जैसी बॉलीवुड की नामी हस्तियों ने शिरकत की।

यहां तक कि टीना अंबानी और परमेश्वर गोदरेज जैसी नामी उद्योगपति हस्तियां भी दीपिका की खुशी में शामिल होने आई थीं। पार्टी में मेहमानों का स्वागत दीपिका के अलावा उनके माता पिता उज्ज्वला और प्रकाश पादुकोण ने किया।

शनिवार की रात शुरू हुई यह पार्टी रविवार की सुबह तक चली। दीपिका ने इस मौके पर बड़ी विनम्रता से कहा कि यह पार्टी उनको मिली सक्सेस के लिए नहीं दी गई है। बल्कि उन तमाम लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए है, जिनकी वजह से इस साल बॉलीवुड ने एक से एक यादगार फिल्में दी हैं।

पार्टी में सबसे पहले पहुंचने वालों में विधु विनोद चोपड़ा थे। देर में आनेवालों में आमिर खान और किरण राव थे। वे रात के डेढ़ बजे पहुंचे थे। कमाल की बात यह थी कि आमिर और शाहरुख जैसे सुपर स्टार सुबह तक पार्टी एंज्यॉय करते रहे।


रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट जैसे नई उम्र के सितारे आज के हिट गीतों पर तो थिरके ही, पुराने गानों पर इन्होंने जीभर कर डांस किया। पुरानों गीतों में माय नेम इज लखन, एक दो तीन चार, खाइके पान बनारसवाला, जुम्मा चुम्मा दे दे और महबूबा महबूबा... जैसे गीत बजाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed