फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   deepika padukone says no film with ranbir Kapoor

रनबीर की फिल्म को दीपिका की ना

Wed, 03 Apr 2013 02:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 03 Apr 2013 02:44 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone says no film with ranbir Kapoor

अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रनबीर कपूर के साथ ज्यादा से ज्यादा फिल्में करने की ख्वाहिश कई बार जाहिर करने वाली दीपिका पादुकोण ने रनबीर के साथ फिल्म करने से मना कर दिया है।

विज्ञापन


कैटरीना के साथ आए दिन रनबीर की छप रही तस्वीरों की वजह से नहीं बल्कि दीपिका ने अपनी व्यवस्थता का हवाला देते हुए रनबीर के साथ फिल्म करने को मना किया है।
विज्ञापन


निर्देशक विक्रम सिंह रनबीर कपूर, अजरुन रामपाल और दीपिका के साथ एक थ्रिलर फिल्म बनाने की सोच रहे थे।

विक्रम, रनबीर और दीपिका के दोस्त भी रहैं इसलिए उन्हें उम्मीद थी कि वे इस जोड़ी को अपनी फिल्म में कास्ट कर लेंगे।

इस फिल्म की स्क्रिप्ट को रनबीर और अजरुन ने अपनी सहमति भी दे दी थी सिर्फ दीपिका के हां कहने की देरी थी लेकिन दीपिका ने इस फिल्म को न कर दिया है।

दीपिका का कहना है कि वे 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'रामलीला' की शूटिंग में मशरूफ हैं। वे इस फिल्म को समय नहीं दे पाएंगी। वैसे दीपिका के न कह देने के बाद इस फिल्म में जैक्लीन फर्नाडीज की एंट्री हो गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रनबीर और दीपिका की जोड़ी 'बचना ए हसीनों' में साथ नजर आ चुकी है जल्द ही यह जोड़ी अयान मुखर्जी की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में नजर आएगी।

हालांकि खबरें यह भी हैं कि रनबीर कपूर खुद ही नहीं चाहते कि दीपिका पादुकोन उनके साथ फिल्म करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed