फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   deepika padukone- pani- sekhar kapoor

दीपिका नहीं कोई और होगी 'पानी' की नायिका

Sat, 30 Nov 2013 01:07 PM IST
Updated Sat, 30 Nov 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone- pani- sekhar kapoor

शेखर कपूर की फिल्म पानी में लीड रोल दीपिका पादुकोन नहीं करने जा रही हैं। कोई नई अभिनेत्री उनकी जगह लेगी।

विज्ञापन


इधर खबर थी कि शेखर कपूर की महत्वाकांक्षी फिल्म पानी में दीपिका पादुकोण को सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट लिया जा रहा है, लेकिन ताजा जानकारी यह है कि वे इस फिल्म की हीरोइन नहीं हैं।

सुशांत के साथ हॉलीवुड की किसी नई एक्ट्रेस की जोड़ी बनाई जा रही है। हां, जरूरत पड़ी तो इस फिल्म में दीपिका को एक विशेष भूमिका सौंपी जा सकती है। यशराज बैनर तले बनने जा रही फिल्म पानी में उस विभीषिका को चित्रित किया जाएगा, जब दुनिया में पानी की काफी कमी हो जाएगी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि यह एक फ्यूचिरिस्टिक फिल्म होगी। पानी की समस्या को दर्शाने के साथ ही इस फिल्म में एक प्रेम कहानी भी समानांतर चलेगी। शेखर कपूर के अनुसार पानी के लिए वे देशी और विदेशी दोनों ही तरह के कलाकारों को कास्ट करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि 2014 के मध्य तक यह फिल्म फ्लोर पर चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed