{"_id":"61cb16b60aabf9540b1a60b4","slug":"deepika-padukone-kickstarts-new-year-celebrations-with-ranveer-singh-gets-snapped-at-airport-in-rs-4-7-lakh-ensemble","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone Ranveer Singh: न्यू ईयर का जश्न मनाने मुंबई से रवाना हुए दीपिका-रणवीर, एक्ट्रेस ने पहन रखे थे लाखों रुपये के आउटफिट ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Deepika Padukone Ranveer Singh: न्यू ईयर का जश्न मनाने मुंबई से रवाना हुए दीपिका-रणवीर, एक्ट्रेस ने पहन रखे थे लाखों रुपये के आउटफिट
Tue, 28 Dec 2021 07:23 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 28 Dec 2021 07:23 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए मुंबई से निकल गये हैं। दीपिका और रणवीर सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां दोनों ही स्टाइलिश एवं फैशनेबुल लुक में दिखे। इस दौरान दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने पैपराजी को पोज भी दिये।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए मुंबई से निकल गये हैं। दीपिका और रणवीर सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां दोनों ही स्टाइलिश एवं फैशनेबुल लुक में दिखे। इस दौरान दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने पैपराजी को पोज भी दिये। उन्होंने अपना मास्क निकालकर पैपराजी को अलग-अलग स्टाइल में पोज दिये। गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर सिंह न्यू ईयर खास तरह से सेलिब्रेट करते हैं। इससे पहले उन्होंने अपने माता-पिता के साथ राजस्थान में नया साल मनाया था। जहां उन्होंने जंगल के खूबसूरत नजारों का भी आनंद लिया था।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
हालांकि, अभी पता नहीं चला है कि इस साल दीपिका और रणवीर सिंह कहां नया साल सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों ही मुंबई से बाहर चले गये हैं, पर कहां गये है इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण को बेहद महंगे आउटफिट में स्पॉट किया गया था। दीपिका ने सफेद टी-शर्ट पहनी थी। उन्होंने सफेद टी-शर्ट के साथ स्टाइलिश और आरामदायक लुई विटन की सफारी स्टाइल पैंट पहन रखी थी। जिसकी कीमत करीब 98,947.2 रुपये बैठती है। दीपिका का बैग भी बहुत महंगा है। उन्होंने इस दौरान जो बैग कंधे पर लटकाया हुआ था उसकी कीमत लगभग 2,43,000 रुपये बैठती है। इतना ही नहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका ने जो जूते पहने थे उनकी कीमत करीब 1,32,679 रुपये बैठती है।
विज्ञापन