फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   deepika padukone change his image

किसके लिए बदल रहीं हैं दीपिका पादुकोण?

Tue, 15 Apr 2014 08:40 AM IST
Updated Tue, 15 Apr 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone change his image

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने करियर के शुरुआती दौर में 'ओम शांति ओम' और 'चांदनी चौक टू चाइना' में दोहरी भूमिकाएं निभाईं। इनमें से 'चांदनी चौक टू चाइना' में उन्होंने कुछ स्टंट भी किए, लेकिन उनमें ऐसा कुछ नहीं था, जो उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत अपनी आगामी फिल्म 'कोचादैयां' में किया है।

विज्ञापन


दीपिका ने कहा, "मैं एक ऐसे परिवार से हूं, जहां विरासत में खेल मिले हैं। हम बाहर खेल खेलने वालों की तरह हैं। मेरे लिए रुपहले पर्दे पर अपने स्टंट स्वयं करना एक सपने जैसा है।"

विज्ञापन

दस मिनट के हैं स्टंट सीन

deepika padukone change his image
'कोचादैयां' में उनके दस मिनट के स्टंट हैं, जिनका खाका पीटर हेन द्वारा खींचा गया है। हेन ने रजनीकांत की अतिसफल फिल्म 'रोबोट' में भी स्टंट दिए थे। रजनीकांत ने दीपिका के मारधाड़ दृश्यों को 'सुपर हीरो स्टाइल' देने के लिए हेन से व्यक्तिगत तौर पर अनुरोध किया था।

'कोचादैयां' में दीपिका के स्टंट को फिल्म के सह-निर्माता के. मुरली मनोहर ने दुनिया के किसी भी हिस्से में पहले कभी किसी अभिनेत्री द्वारा न दिए गए स्टंट करार दिया है। यह स्टंट अभिनेत्री उमा थरमन की फिल्म 'किल बिल' और एंजेलिना जोली की फिल्म 'लारा क्राफ्ट' के समकक्ष हैं।

बहुत ज्यादा किया है अभ्यास

deepika padukone change his image

मनोहर ने बताया, "उन्होंने उस एक दृश्य के लिए बहुत ज्यादा अभ्यास किया। मुझे नहीं लगता कि जो उन्होंने किया, वह दुनिया की किसी अन्य अभिनेत्री ने किया है..उन्होंने किसी अग्रणी पुरुष की तरह स्टंट किए।"

जब इस एक्शन दृश्य के बारे में बताने के लिए कहा गया तो फिल्म की निर्देशक सौंदर्या रजनीकांत ने कहा, "यह ढेर सारे ऐरोबेटिक एक्शन वाली लड़ाई है। दीपिका को बिजली की सतत रफ्तार और द्रुत हरकत के जरिए विभिन्न जगहों पर जाना था। यह दौड़कर कार का पीछा करने जैसा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed