फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone breaks silence on receiving backlash against JNU visit and Pathaan saffron bikini Row

Deepika Padukone: जेएनयू और ऑरेंज बिकिनी विवाद पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात

Thu, 11 May 2023 11:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 11 May 2023 11:49 PM IST
सार

बताते चलें कि वर्ष 2020 में दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म 'छपाक' के सिलसिले में दिल्ली आई हुई थीं। उसी दौरान उन्होंने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) का दौरा भी किया था।

विज्ञापन
Deepika Padukone breaks silence on receiving backlash against JNU visit and Pathaan saffron bikini Row
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। हाल ही में एक्ट्रेस को टाइम मैगजीन के कवर पर जगह मिली है। दीपिका उन चंद सेलेब्स में शुमार हो गई हैं, जिनकी फोटो इस मैगजीन के कवर पर प्रकाशित हुई है। इस मैगजीन के कवर पेज पर नजर आने के साथ ही दीपिका ने इस अतंरराष्ट्रीय मंच पर 'पठान' के ऑरेंज बिकिनी विवाद से लेकर जूएनयू विवाद तक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन


इन बातों ने पकड़ा था तूल
बताते चलें कि वर्ष 2020 में दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म 'छपाक' के सिलसिले में दिल्ली आई हुई थीं। उसी दौरान उन्होंने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) का दौरा भी किया था। दरअसल, उसी दौरान जेएनयू में छात्रों का संशोधित नागरिकता अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा था। उस वक्त दीपिका के जेएनयू दौरे की खूब आलोचना हुई थी। इसका असर 'छपाक' की कमाई पर भी पड़ता नजर आया था। इसके अलावा फिल्म 'पठान' के 'बेशरम रंग..' गाने के दौरान दीपिका के ऑरेंज बिकिनी विवाद ने तूल पकड़ा। हाल ही में एक्ट्रेस ने इन सभी चीजों पर चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: इन फिल्मों में मनोज बाजपेयी को नहीं मिले थे ज्यादा पैसे, मुश्किल से चलता था एक्टर का खर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हुईं बिल्कुल विचलित
दीपिका ने राजनीतिक कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर कहा है कि जब यह सभी विवाद चल रहे थे तो वह उस वक्त अपने काम में व्यस्त थीं। वह किसी भी बात और विरोध से बिल्कुल विचलित नहीं हुईं। दीपिका ने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि मुझे इसके बारे में कुछ महसूस करना चाहिए या नहीं। लेकिन, सच तो यह है कि मुझे इसके बारे में कुछ भी महसूस नहीं होता है।'
KKK13 : 'खतरों के खिलाड़ी 13' में एंट्री को लेकर उत्साहित हैं रोहित, बोले- उम्र का स्टंट से नहीं है वास्ता

शादी को लेकर दिए टिप्स
बातचीत के दौरान दीपिका पादुकोण ने अपनी शादीशुदा जिंदगी से भी कुछ टिप्स साझा किए। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हम सभी फिल्मों से प्रभावित होते हुए बड़े होते हैं या अपने आस-पास के रिश्तों और शादियों से प्रभावित होकर बड़े होते हैं। लेकिन मुझे लगता है, जितनी जल्दी आप यह स्वीकार कर लें कि हम जिस यात्रा पर हैं या दो अन्य लोग जिस पर चल रहे हैं, वह अलग है। हर किसी की यात्रा अलग होती है, यह जितनी जल्दी समझ लें, उतना ही बेहतर है।'
Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने लिया 'ग्रीन इंडिया चैलेंज' में हिस्सा, कॉमेडी किंग ने फैंस से की यह खास अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed