फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukon and film Bajirao Mastani

आखिर दीपिका पादुकोन क्यों तलवार भांज रहीं हैं?

Sat, 24 Jan 2015 05:53 PM IST
Updated Sat, 24 Jan 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukon and film Bajirao Mastani

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण तलवार भांजने में व्यस्त हैं। दरअसल, वो अपनी आने वाली फ़िल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए घुड़सवारी और तलवारबाज़ी की ट्रेनिंग ले रही हैं।

विज्ञापन


फिल्म संजय लीला भंसाली की है। एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आईं दीपिका ने पत्रकारों को बताया, "घुड़सवारी सीखना मज़ेदार है, लेकिन तलवारबाज़ी सीखने में बड़ी मुश्किल आ रही है।"

विज्ञापन

रणवीर सिंह के साथ दीपिका की दूसरी फ़िल्म

Deepika Padukon and film Bajirao Mastani

18वीं सदी की कहानी पर आधारित इस फिल्म में रणवीर सिंह एक मराठा योद्धा बने हैं और दीपिका उनकी प्रेमिका का रोल निभा रहीं हैं। इससे पहले, दोनों भंसाली की ही फ़िल्म 'रामलीला' में भी साथ दिख चुके हैं।

इससे पहले, रोहित शेट्टी की फ़िल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए दीपिका ने ख़ासतौर से तमिल एक्सेंट वाली हिंदी सीखी थी। हालांकि कई समीक्षकों और दर्शकों को दीपिका की ये कोशिश 'नागवार' भी गुज़री थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed