{"_id":"13906871f71d0c75c35ede6d7e109b2e","slug":"deepika-getting-her-ranbir-tattoo-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्दन दिखाने के बहाने दिखाया ठेंगा, वाह दीपिका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गर्दन दिखाने के बहाने दिखाया ठेंगा, वाह दीपिका
Updated Wed, 28 May 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस एड में रणबीर दीपिका की गर्दन नहीं देख रहे बल्कि गर्दन पर नदारद टैटू के निशान खोज रहे हैं
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण ने अपने पुराने प्यार की आखिरी निशानी भी मिटा डाली है। यकीन न हो तो टीवी पर चल रहा एक शीतलपेय का एड देख लीजिए।
इस राज का खुलासा तभी हो जाता है जब दीपिका इस एड में अपनी गर्दन का कुछ हिस्सा दिखाकर पूछती हैं "मेरी गर्दन पर क्या देख रहे हो"।
हालांकि कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि दीपिका की गर्दन पर रणबीर के प्यार की निशानी के तौर पर कोई टैटू था ही नहीं। वो एक महंगी क्रीम से बनाया गया अस्थायी टैटू था। लेकिन ये तो रणबीर के साथ धोखा हो गया, खैर हम उस तह में नहीं जाएंगे क्योंकि अब वो प्यार भी तो नहीं है।
आपको याद होगा कभी दीपिका और रणबीर कपूर एक दो जिस्म एक जान हुआ करते थे। लेकिन रणबीर कपूर की जिंदगी में केट के आने से इनके रास्ते बदल गए। दीपिका ने एक एक करके रणबीर की यादें मिटानी शुरू कर दी और सबसे आखिरी याद टैटू को भी दीपिका ने दूर कर दिया है।
विज्ञापन
खबर है कि दीपिका ने रणबीर के नाम का टैटू अपनी गर्दन से हटवा लिया है। रणबीर से अपने रिश्तों के चरम पर पहुंचने के दौरान दीपिका ने प्यार में सरोबार होकर ये टैटू बनवाया था। लेकिन अब दीपिका को लग रहा है कि ये फालतू है और इसका कोई मतलब नहीं।
विज्ञापन