{"_id":"26195da694d20700dda174a4ef7f9219","slug":"deepika-affair-with-ranveer-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":" दीपिका के साथ लेडीज बाथरूम में गए रणवीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका के साथ लेडीज बाथरूम में गए रणवीर
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह ने हद कर दी है। वह दीपिका पादुकोन के साथ बाथरूम में जा पहुंचे।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण के लिए रणवीर सिंह का प्यार अब छुपा हुआ नहीं है। लेकिन सोमवार को धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की बेटी आहना की शादी में रणवीर को लेकर एक गजब की बात चर्चा में बनी हुई है।
रणवीर-दीपिका इस शादी में पहुंचे थे और लगातार साथ ही बने हुए थे। दोनों ने देर रात तक चली पार्टी में ‘गोलियों की रासलीलाः राम-लीला’ के गानों पर डांस किया। रणवीर पूरी तरह से दीपिका पर फिदा रहे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थोड़ी-थोड़ी देर में वह दीपिका के गालों पर ‘किस’ कर रहे थे। लेकिन लोग उस समय खुसरफुसर करने लगे जब दीपिका ने डांस करते हुए एक ब्रेक लिया और वॉशरूम की तरफ निकल गईं।
विज्ञापन
सबके आश्चर्य की सीमा नहीं रही जब उन्होंने देखा कि रणवीर भी दीपिका के साथ-साथ लेडीज वॉशरूम तक चले गए। जब तक दीपिका बाहर नहीं निकली, रणवीर अपने फोन से खेलते हुए वहीं खड़े रहे।
जब वह बाहर आईं, तब रणवीर साथ लौटे। देखने वालों ने यही कहा कि प्यार तो बहुत देखे हैं, लेकिन ये तो टू मच हो गया।