फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dancer Sapna choudhary shared dance video from water park fans love dancer performance

Sapna Choudhary: वॉटर पार्क में सपना चौधरी ने डांस से मचाया धमाल, डांसर के साथ फैंस ने भी लगाए ठुमके

Tue, 19 Jul 2022 04:20 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 19 Jul 2022 04:20 PM IST
सार

सपना चौधरी अपने फैंस के बीच काफी पसंद की जाती हैं और अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह वॉटर पार्क में परफॉर्म कर रही हैं। 

विज्ञापन
Dancer Sapna choudhary shared dance video from water park fans love dancer performance
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपना चौधरी फैंस के बीच अपने देसी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनके म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं और इसी वजह से फैंस को सपना के नए गानों का भी इंतजार रहता है। इसके अलावा, सपना के इवेंट भी काफी शानदार होते हैं। वह अक्सर प्रोग्राम में अपने चाहने वालों के बीच तहलका मचा देती हैं। हाल ही में, सपना चौधरी ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो एक इवेंट का है। इस वीडियो में सपना को देखकर फैंस पागल होते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन


सपना चौधरा ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने एक इवेंट का माहौल दिखाया है। इस वीडियो की शुरुआत डांसर के मेकअप रूम से होती है, जहां सपना को तैयार किया जा रहा है और फिर उनका शानदार काफिला भी दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी अपने बॉडीगार्ड के साथ इवेंट में पहुंचती हैं, जो एक वॉटर पार्क में आयोजित किया गया है और यहां पर डांसर को देखकर फैंस पागल हो जाते हैं। इस वीडियो के आखिर में सपना का शानदार डांस भी मौजूद है, जिससे वह स्टेज पर आग लगा देती हैं। 
विज्ञापन


इस वीडियो के कैप्शन में सपना ने लिखा है, 'अच्छा पाने के लिए अच्छा बनो।' सपना चौधरी के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो के कमेंट में फैंस फायर और आग का इमोजी शेयर कर रहे हैं। कई फैंस ने नजर न लगने वाला इमोटिकॉन भी लगाया है। वहीं, लोग सपना के लुक की भी तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सपना चौधरी का अपकमिंग सॉन्ग 'कामिनी' है, जिसकी झलक बीते दिन ही डांसर ने दिखाई थी। वीडियो शेयर करते हुए सपना ने फैंस के एक सवाल भी किया था। उन्होंने फैंस से पूछा था कि यह 'रोमांटिक गाना या डांसिंग सॉन्ग? कैसा गाना होगा कामिनी? कमेंट में सोचकर बताओ...' सपना चौधरी के इस सवाल का फैंस जवाब दिया है। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed