{"_id":"5cab8424bdec2213e9292971","slug":"daler-mehndi-will-sung-a-song-in-chhota-bheem-kungfu-explosion-3d","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलेर मेहंदी और छोटा भीम की दोस्ती, बेटी को भी लॉन्च करने की तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दलेर मेहंदी और छोटा भीम की दोस्ती, बेटी को भी लॉन्च करने की तैयारी
Mon, 08 Apr 2019 10:55 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 08 Apr 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
Daler Mehndi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकप्रिय एनिमेटेड कैरेक्टर छोटा भीम की अगली फिल्म छोटा भीम कुंग फू धमाका 3 डी अवतार में सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। पता चला है कि इस फिल्म के लिए पंजाबी पॉप किंग दलेर मेहंदी ने एक खास गाना गाया है।यह गीत छोटा भीम के बारे में है, जो हमेशा अपने दोस्तों के लिए आता है और खलनायक से लड़ता है। इस पंजाबी पॉप गीत के संगीतकार सुनील कौशिक हैं।
दलेर मेहंदी कहते हैं, ‘छोटा भीम बच्चों के बीच एक बहुत बड़ी सेंसेशन है। मैं ये गाना गाकर रोमांचित हूं। मेरी पांच साल की बेटी छोटा भीम की बहुत बडी प्रशंसक है और उसने इस गीत की तैयारी में एक खास भूमिका निभाई है और वह इसके सांग वीडियो में दिखेगी भी। वास्तव में यह एक फीचर फिल्म के लिए हमारा पहला सांग वीडियो होगा और हमें यकीन है कि ये जरूर सुपर हिट होगा।’
वहीं फिल्म के निर्देशक राजीव चिलका ने कहा, ‘हम दलेर मेहंदी के गीत को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं। हमने इसकी रिकॉर्डिंग पूरी कर ली है और अब हमारी योजना एक म्यूजिक वीडियो भी जारी करने की है। मुझे यकीन है कि यह गाना बच्चों के बीच समर एंथम बन जाएगा।’